फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी में कोरोना: कोरोना ने एयरपोर्ट यात्रियों पर लगाया ग्रहण, कई विमान सेवाएं हुईं रद्द

Wed, 05 May 2021 06:00 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
varanasi airport
विज्ञापन

 कोरोना एक बार फिर देश में कहर बनकर बरसा है, जिससे आम लोग से लेकर बड़े-बड़े सेलिब्रिटी नेता भी इससे अछूते नहीं रहे। आलम यह है कि देश में कोरोना से ग्रसित और मौत का ग्राफ बढ़ा है। जिसके कारण हर राज्य अपने-अपने स्तर पर लॉकडाउन लगा रहे है। जिससे बाहर नौकरी और पढ़ाई करने वाले लोगों के लिए एक बार फिर समस्या उतपन्न हो गई है, जिस कारण यात्रियों की संख्या कम होने से विमान सेवाएं भी रद्द होने लगी हैं।

विज्ञापन

 
बुधवार को ही दूसरे शहरों से वाराणसी आने वाली आधा दर्जन से ज्यादा उड़ानें रद्द कर दी गईं। वही मंगलवार को भी तीन विमान नहीं आ सके थे।
 
अधिकारियों ने बताया कि स्पाइसजेट, इंडिगो और गो एयरवेज की दिल्ली, भुवनेश्वर, बंगलुरु, हैदराबाद से वाराणसी आने वाली उड़ानों को ऑपरेशनल कारण बताते हुए निरस्त किया गया। इन विमानों को यहां से भी अलग-अलग हिस्सों में उड़ान भरनी थी। इस तरह 24 घंटे में ही 18 उड़ानें निरस्त हो गईं। यहां से जाने वाले यात्रियों को वैकल्पिक व्यवस्था से भेजा गया।

वाराणसी सहित देश मे बढ़ रहे कोरोना महामारी ने तेजी से अपना पैर पसार रहा है। अप्रैल के अंतिम हफ्ते से इसका असर ट्रेनों पर दिखाई दे रहा था। अब विमानन कंपनियों पर असर पड़ना शुरू हो गया है। महामारी को देखते हुए लोगों ने यात्रा से परहेज करना शुरू कर दिया है। इसी को देखते हुए विमान कंपनियों ने उड़ानें निरस्त करना शुरू कर दी हैं।
 
वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरास्ट्रीय एयरपोर्ट से अन्य शहरों के लिए इस समय कुल 25 विमानों का आवागमन हो रहा है। एरयपोर्ट पर अन्य शहरों से आने जाने वाले विमान यात्रियों की संख्या में काफी कमी देखने को मिल रही है। विमान यात्रियों की संख्या में कमी को देखते हुए विमानन कंपनियां अपने विमानो को आपरेशनल कारणों से निरस्त कर रही हैं।
विज्ञापन

इससे पहले मंगलवार को तीन विमान निरस्त रहे। एयरपोर्ट पर 22 विमानों से अन्य शहरों से 2221 यात्रियों का आगमन हुआ। वहीं, वाराणसी एयरपोर्ट से अन्य शहरों के लिए 1088 विमान यात्री रवाना हुए। विमान निरस्त होने से जरूर कार्यों से जाने वालों को परेशानियों का भी सामना करना पड़ा। ऐसे लोगों ने कनेक्टिंग फ्लाइटों का चुनाव किया।
 
बुधवरा को निरस्त रहे विमान
-गोएयर का जी8 403 बैंगलुरू वाराणसी
-इण्डिगो एअर लाइंस का 6ई 915 हैदराबाद वाराणसी
-इण्डिगो एअर लाइंस का 6ई 915 वाराणसी से हैदराबाद
-इण्डिगो एयरलाइंस का 6ई 7972 भुनेश्वर वाराणसी
-इण्डिगो एयरलाइंस का 6ई 7971 वाराणसी से भुनेश्वर
-इण्डिगो एयरलाइंस का 6ई 2515 दिल्ली वाराणसी
-इण्डिगो एयरलाइंस का 6ई2862 वाराणसी से दिल्ली
-गोएयर  का जी 8 182 दिल्ली वाराणसी
-गोएयर  का जी 8183 वाराणसी से दिल्ली
-गोएयर का जी8 404 वाराणसी से लखनऊ
-स्पाइस जेट एयरलाइंस का यसजी 3756 वाराणसी दिल्ली
-स्पाइस जेट एयरलाइंस का एसजी 3755 दिल्ली वाराणसी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें