फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनारस के दवा कारोबारी कोरोना पाजिटिव होने पर प्रशासन के निशाने पर हैं पूर्वांचल के कई दवा कारोबारी, इन जिलों को किया गया अलर्ट

Wed, 29 Apr 2020 10:59 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
दवाई दुकान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

वाराणसी के मैदागिन से सटे सप्तसागर दवा मंडी को फिलहाल बंद कर दिया गया है, लेकिन दवा कारोबारी से संपर्क में आए लोगों के संक्रमित मिलने का सिलसिला लगातार जारी है। बुधवार को भी दवा कारोबारी के संपर्क में तीन लोग संक्रमित पाए जाने के बाद से जिले में हड़कंप की स्थिति है। मड़ौली निवासी  दवा कारोबारी के संपर्क में अब तक कुल 11 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।

विज्ञापन


मंगलवार को दवा कारोबारी की पत्नी, पिता, बहन और घर में एक डेढ़ साल की बच्ची और 3 अन्य दवा सप्लायर, एक ग्राहक संक्रमित पाए गए थे। वहीं, दवा कारोबारी से खरीदारी करने वाले और दुकान पर काम करने वाले 10 कर्मियों के संपर्क में आए उन लोगों की भी हिस्ट्री का पता लगाया जा रहा है। संबंधित जिलों के दवा कारोबारियों की पहचान करते हुए उनकी जांच भी कराई जा रही है।

जिला प्रशासन की धुकधुकी इसलिए भी बढ़ी है कि सप्तसागर दवा मंडी पूर्वांचल की सबसे बड़ी मंडी है। बनारस सहित आसपास के चंदौली, बलिया, गाजीपुर, मऊ, आजमगढ़, मिर्जापुर, सोनभद्र सहित बिहार के भी कुछ व्यापारी सप्तसागर दवा मंडी से माल की खरीद-फरोख्त करते हैं। रोजाना करीब ढाई से तीन हजार लोगों की भीड़ सप्तसागर दवा मंडी में खरीद फरोख्त के लिए उमड़ती है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन

प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
उसमें सिर्फ अकेले मड़ौली निवासी दवा कारोबारी के दुकान पर 300 से 400 लोग आते जाते थे, इसमें सबसे अधिक विभिन्न जनपदों के दवा व्यापारी शामिल है। दवा कारोबारी से जुड़े व्यापारियों जिन्हें इसकी जानकारी मिल रही है वो अपनी जांच भी करा रहे हैं। जिला प्रशासन के अनुसार दवा करोबारी से पूछताछ  के दौरान संपर्क में आए सभी लोगों की जांच कराई जा रही है।

दवा मंडी में है टॉप-5 में दुकान

मड़ौली निवासी दवा कारोबारी का वीडियो भी वायरल हुआ है कि जिसमे वह चौराहों पर ड्यूटी पर दे रहे पुलिसकर्मियों में दूध, मठ्ठा बांटते हुए देखा जा रहा  है। इन पुलिसकर्मियों की भी पहचान करके जांच कराई जा रही है। इन पुलिसकर्मियों के संपर्क में आए लोग भी जांच के जद में है। सप्तसागर दवा मंडी में दवा कारोबारी की दुकान टॉप-5 में गिनी जाती है, यहां छोटे-बड़े कारोबारियों का दिनभर आना-जाना लगा रहता है।

कारोबारियों के अनुसार सप्तसागर दवा मंडी में 514 दुकान, जहां सभी दुकानों पर रोजाना दिनभर में ढाई से तीन हजार लोगों का आना जाना लगा रहता है। अकेले सिर्फ इस दवा कारोबारी की दुकान पर 300 से 400 लोग पहुंचते थे। स्वास्थ्य विभाग की टीम भी दबी जुबान से यह कह रही है कि कारोबारी के संपर्क में आए लोगों में संक्रमित मिलने की संभावनाएं अधिक है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें