फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनभद्र: ट्रक की टक्कर से स्कार्पियो चकनाचूर, कार में सवार ब्लॉक प्रमुख समेत सभी पांच लोगों की मौत

Sun, 01 Dec 2019 09:42 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
विज्ञापन
1 of 5
क्षतिग्रस्त कार। - फोटो : अमर उजाला
झारखंड के रमना थाना क्षेत्र स्थित गढ़वा-मुडीसेमर मार्ग पर परसवान गांव के पास सुबह चार बजे के करीब एक सड़क हादसे में स्कॉर्पियो सवार पांच लोगों की मौत हो गई। मृतकों में से एक झारखंड के भवनाथपुर भाजपा प्रत्याशी भानु प्रताप शाही के भांजे प्रशांत सिंह(40) भी शामिल हैं। जो सोनभद्र जिले के नगंवा क्षेत्र के ब्लॉक प्रमुख हैं।
विज्ञापन

2 of 5
हादसा ट्रक की जोरदार टक्कर की वजह से हुआ। दुर्घटना के बाद मौके पर ही दो की मौत हो गई ,जबकि अस्पताल पहुंचने पर 3 लोगों ने दम तोड़ दिया। क्षतिग्रस्त स्कॉर्पियो में करीब 3 घंटे तक 2 शव फंसे रहे। गैस कटर की मदद से गाड़ी को काटकर उनको बाहर निकाला गया।
विज्ञापन

3 of 5
मृतकों में प्रशांत सिंह(40), चैतरंजन गिरी(32), उमाशंकर सिंह(40), विकास(28) और प्रशांत(30) शामिल हैं। सभी भवनाथपुर विधानसभा चुनाव होने के बाद ईवीएम मशीन को सील कराने गढ़वा ब्रज गिरी गए हुए थे। वहां से वापस अपने घर भवनाथपुर जा रहे थे। उसी बीच परसन गांव के पास एक ट्रक से जोरदार भिड़ंत हो गई।

4 of 5
हादसे में मौके पर ही टिंकू सिंह व चैतन्य गिरी की मौत हो गई, जबकि ग्रामीणों के सहयोग से घायल अवस्था में प्रशांत सिंह, उमा सिंह और अभिषेक सिंह को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
चिकित्सकों ने प्रशांत सिंह और उमा सिंह को मृत घोषित कर दिया। जबकि प्रशांत की गंभीर अवस्था को देखते हुए प्राथमिक इलाज के बाद रांची के लिए रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उसने भी दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें