चंदौली :
जिला ब्लड बैंक और अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से जिला ब्लड बैंक में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें रक्तदान करने के लिए लोग जुटे हुए हैं। वहीं रक्तदान करने वालों को सम्मानित किया जाएगा। अभी तक 20 लोगों ने रक्तदान किया है, तो वहीं 32 लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया है।