Varanasi News: इस दौरान प्राचार्यों को भविष्य में शिथिलता न करने का शपथ दिलाया गया। यदि इस तरह की लापरवाही की जाएगी तो विश्वविद्यालय प्रशासन के द्वारा कठोर कार्रवाई की जाएगी।
अखिल भारतीय उच्चतर शिक्षा सर्वेक्षण (एआईएचईएस) पोर्टल पर सत्र 2022-23 का डेटा समय से अपलोड न करने वाले कॉलेजों के प्राचार्यों को विश्वविद्यालय प्रशासन ने फटकार लगाई है। योग साधना केंद्र में आयोजित कार्यशाला में प्राचार्यों को लापरवाही न बरतने और इसमें सुधार लाने की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
पोर्टल पर 171 कॉलेजों ने समय से जानकारी नहीं दी थी। ऐसे प्राचार्यों को विश्वविद्यालय में बुलाया गया था। कुलपति प्रो. बिहारी लाल शर्मा ने कहा कि पोर्टल पर शिक्षक, छात्र नामांकन, कार्यक्रम, परीक्षा परिणाम, शिक्षा वित्त, आधारभूत संरचना सहित अन्य डेटा एक जगह होना जरूरी है।