फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BHU News: बीएचयू में कागज पर मनु स्मृति लिखकर जलाया, भगत सिंह छात्र मोर्चा ने फेसबुक पेज पर लगाई फोटो

Wed, 27 Dec 2023 12:07 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

छात्रों ने कुलपति आवास के सामने धरना स्थल के दौरान वो वीडियो भी चीफ प्रॉक्टर और प्रॉक्टोरियल बोर्ड के सदस्यों को दिखाया, जिसमें कुछ युवक मनु स्मृति का श्लोक लिखकर जलाते नजर आ रहे हैं। इसी तरह की तस्वीर और वीडियो भगत सिंह छात्र मोर्चा के फेसबुक पेज पर भी अपलोड की गई है।
विज्ञापन
बीएचयू में कागज पर मनु स्मृति लिखकर जलाया - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीएचयू परिसर में कागज पर मनुस्मृति का श्लोक लिखकर जलाने का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर तस्वीर वायरल होने के बाद विश्वविद्यालय के छात्रों का गुस्सा भड़क उठा। मंगलवार शाम छात्र पहले चीफ प्रॉक्टर कार्यालय पहुंचे। चीफ प्रॉक्टर नहीं मिले तो कुलपति आवास पहुंच कर प्रदर्शन करने लगे। छात्रों ने ऐसा करने वालों पर कार्रवाई की मांग की।

छात्रों ने कुलपति आवास के सामने धरना स्थल के दौरान वो वीडियो भी चीफ प्रॉक्टर और प्रॉक्टोरियल बोर्ड के सदस्यों को दिखाया, जिसमें कुछ युवक मनु स्मृति का श्लोक लिखकर जलाते नजर आ रहे हैं। इसी तरह की तस्वीर और वीडियो भगत सिंह छात्र मोर्चा के फेसबुक पेज पर भी अपलोड की गई है। इसमें लिखा है कि कला संकाय में मनु स्मृति का दहन किया गया। समाज से जातिवाद, ब्राह्मणवाद को खत्म करने पर भी चर्चा की गई। प्रदर्शन करने वाले छात्रों का कहना था कि मनु स्मृति जलाने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए। वह कुलपति से मिलने पर अड़े रहे। इस बीच चीफ प्रॉक्टर प्रो. शिवप्रकाश सिंह पहुंचे और उन्होंने नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया, तब छात्र माने और प्रदर्शन खत्म किया।

विज्ञापन


चार सदस्यीय कमेटी करेगी मामले की जांच

इस मामले की चार सदस्यीय कमेटी जांच करेगी। चीफ प्रॉक्टर प्रो. शिवप्रकाश सिंह ने बताया कि डिप्टी चीफ प्रॉक्टर प्रो. फतेह बहादुर सिंह की अध्यक्षता में कमेटी को तीन दिन में रिपोर्ट देने को कहा गया है। कमेटी फोटो को देखकर उलोगों की पहचान कर उनसे पूछताछ कर सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें