महारानी लक्ष्मीबाई के जन्मदिवस पर दीपदान
- फोटो : Amar Ujala
कैंटोंमेंट में स्थापित रानी लक्ष्मीबाई के बीस फीट ऊंची प्रतिमा के सामने आरती उतारकर 189 दीप जलाकर व आतिशबाजी कर अधिवक्ताओं ने बनारस मे जन्मी ,काशी की बेटी रानी लक्ष्मीबाई का189वी जयंती भव्य तरीके से मनाया। शाम पांच बजे बनारस बार के पुर्वमहामंत्री नित्यानन्द राय के नेतृत्व मे अधिवक्ताओ का जत्था कैन्टोन्मेन्ट स्थित रानी लक्ष्मीबाई के प्रतिमा स्थल के पास पहुचा,फुल मालाओ से स्थल को सजाकर और 189वी दीपो की लङी से स्थल को आलोकित किया । इसके अलावा महारानी लक्ष्मीबाई की जन्मस्थली पर भी दीपदान किया गया और उन्हें याद किया गया।
विवेकानन्द प्रवास स्थल समिति के विनोद पांडे भैयाजी ने रानी लक्ष्मीबाई की आरती उतारी ,उस दौरान डमरूवादन दल के डमरूवादन से स्थल भक्तिमय हो गया।सेंट्रल बार के पुर्व उपाध्यक्ष संजीवन यादव के नेतृत्व मे जमकर आतिशबाजी की गयी। कार्यक्रम मे बनारस बार के पुर्व महामंत्री नित्यानन्द राय ,विवेकानन्द प्रवास स्थल के विनोद पांडे भैयाजी,पुर्व उपाध्यक्ष सेंट्रल बार संजीवन यादव के अलावा,कृष्णकांत सिंह,कमिश्नरी बार के अध्यक्ष रविशंकर त्रिपाठी,विकास चन्द्र द्विवेदी,पवन पाठक,वेदप्रकाश सिंह ,उदयनाथ शर्मा ,प्रेम सिंह ,राजेश दुबे,राजेश तिवारी,पवन पांडे,आदि शामिल रहे।