भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता व लोकसभा सांसद डॉ संबित पात्रा ने अपने वाराणसी प्रवास के दौरान काशी विश्वनाथ व काल भैरव का दर्शन व पूजन किया। इस दौरान संबित भक्तिभाव में डूबे नजर आए।
लोकसभा सांसद संबित पात्रा काशी पहुंचे तो यहां के भक्तिरंग में रंग गए। इन्होंने बाबा विश्वनाथ के दरबार में मत्था टेका और बाबा काल भैरव के दरबार में हाजिरी लगाई। इस दौरान बीजेपी मीडिया टीम से जुड़े लोग भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
दोपहर 3 बजे बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री हवाई अड्डे पहुंचे जहां विधान परिषद सदस्य एवं प्रदेश सह मीडिया प्रभारी धर्मेन्द्र राय ने कार्यकर्ताओं संग उनका बुके देकर स्वागत किया। एयर पोर्ट से सीधे काशी विश्वनाथ मंदिर में बाबा का विधिवत दर्शन व पूजन किया व कोरिडोर को देखने पहुंचे आकर्षण देख प्रसन्नता जाहिर किया।