फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एवरेस्ट फतह करने में काशी के लाल की मदद करेगी सरकार, अमर उजाला के सहयोग से पहुंचा था माउंट स्टोक पर

Thu, 28 Nov 2019 12:10 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ से मिले मनोज यादव। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

माउंट एवरेस्ट फतह करने का सपना देखने वाले युवा पर्वतारोही मनोज यादव ने बुधवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर इसके लिए आर्थिक मदद की गुहार लगाई। सर्किट हाउस में मुलाकात के दौरान मनोज ने योगी को मांग पत्र देने के साथ ही जुलाई में स्टोक कांगरी फतह के बारे में भी बताया। उधर सीएम ने माउंट एवरेस्ट फतह के लिए मनोज को सरकार की ओर से हर संभव मदद दिए जाने का आश्वासन भी दिया।

विज्ञापन


चांदपुर निवासी अखिलेश यादव और कौशल्या देवी का पुत्र इस समय महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में एमए प्रथम वर्ष का छात्र है। पढ़ाई के साथ-साथ मनोज पर्वतारोही बनने के सपने को साकार करने के लिए एक-एक कदम आगे बढ़ाता जा रहा है। इसी साल 22 जुलाई से 10 अगस्त तक की साहसिक यात्रा के दौरान लेह लद्दाख और बीस हजार फीट की ऊंची पहाड़ी माउंट स्टोक कांगड़ी पर तिरंगा फहराकर देश का मान बढ़ाया।

माउंट स्टोक कांगड़ी पर तिंरगे के साथ मनोज।

विज्ञापन

मनोज का कहना है कि वह आगे चलकर इसी क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं। मंगलवार को मुख्यमंत्री से मिलकर मनोज ने अपनी पिछली यात्राओं की जानकारी देने के साथ ही माउंट एवरेस्ट फतह के लिए आर्थिक मदद की गुहार लगाई। परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक न होने का हवाला देते हुए मनोज ने कहा कि पिताजी की पान की दुकान से ही पूरे परिवार का खर्च चलता है।

विज्ञापन

इस दौरान मुख्यमंत्री ने मनोज को माउंट स्टोक कांगड़ी फतह की बधाई देते हुए आगे की फतह की शुभकामना और इसमें सरकार की ओर से हर संभव मदद की बात कही। बताया कि मंगलवार सुबह ही भाजपा जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा ने सीएम से मिलने की जानकारी दी तो बहुत खुशी हुई।

अमर उजाला फाउंडेशन के प्रति जताया आभार
मनोज की जुलाई में हुई साहसिक यात्रा में अमर उजाला फाउंडेशन ने सहयोग किया। मनोज ने फाउंडेशन के इस सहयोग के लिए आभार जताते हुए सभी को यह भरोसा दिलाया कि वह अपने मिशन में जरूर कामयाब होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें