फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनोज तिवारी बोले- शाहरुख खान ने 24 करोड़ भोजपुरी भाषियों का सम्मान बढ़ाया

Tue, 01 Aug 2017 09:04 PM IST
amarujala.com, written by अनूप ओझा
विज्ञापन
मनोज तिवारी और शाहरुख खान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भोजपुरी सिनेमा के सुपर स्टार और दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष सांसद मनोज तिवारी मृदुल शाहरुख खान के बुलावे पर लंदन में चल रहे अतंरराष्ट्रीय भोजपुरी फिल्म अवार्ड समारोह(बाइफा)  को बीच में ही छोड़कर सोमवार दोपहर काशी आ गए।
विज्ञापन


मनोज ने कहा कि हिंदी सिनेमा के बादशाह शाहरुख खान ने उन्हें मुंबई में नहीं, बनारस में बुलाकर अपने साथ खड़ा किया। यह उनका नहीं, 24 करोड़ भोजपुरी भाषियों का सम्मान है। इससे भोजपुरी सिनेमा को नई संजीवनी मिल गई है।

अमर उजाला से विशेष बातचीत के दौरान मनोज तिवारी भोजपुरी सिनेमा में आ रही गिरावट पर चिंतित नजर आए। कहा, हमारी भोजपुरी की जो पहचान है। हमारी भाषा, शैली की जो मिठास है और इसमें जो संस्कार, भाव रचे-बसे हैं, उसे अज्ञानी लोग मिलकर क्षीण कर रहे हैं।
विज्ञापन


वह चाहते हैं कि भोजपुरी फिल्मों के लिए अच्छे गीत लिखे जाएं। संस्कार, मर्यादा और परंपरा पर आधारित पारिवारिक कहानियों पर फिल्में बनें।
साथ ही संकेत दिए कि इसकी शुरुआत होने वाली है।

बताया, जल्द ही वह यूपी-बिहार के गांवों की चुनी हुई कहानी पर आधारित भोजपुरी फिल्म लेकर आएंगे। उनकी इच्छा है कि भोजपुरी सिनेमा समाज के दर्पण के रूप में जाना जाए।

दावे के साथ कहा-भोजपुरी 2019 से पहले संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल हो जाएगी। भारत सरकार ने भोजपुरी फिल्म फेस्टिवल कराकर इसकी पृष्ठभूमि तैयार कर दी है। 
 
विज्ञापन

‘स्टार ऑफ द मिलेनियम’ से नवाजे गए मनोज

- फोटो : twitter
लंदन में आयोजित बाइफा फिल्म फेस्टिवल में मनोज तिवारी को ‘स्टार ऑफ द मिलेनियम’ अवार्ड से नवाजा गया है। भोजपुरी सिनेमा के क्षेत्र में यह प्रतिष्ठित अवार्ड से गदगद मनोज ने बताया कि लंदन में इस अवार्ड को पाने की जो खुशी उन्हें हो रही थी वो तो अपनी जगह है लेकिन शाहरुख के साथ उनकी फिल्म के प्रमोशन की मेजबानी कर यह खुशी और बढ गई है। इसी कार्यक्रम में उप शास्त्रीय गायिका मालिनी अवस्थी और अभिनेता रवि किशन को भी बाइफा अवार्ड से नवाजा गया है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें