फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनोज सिन्हा ने लालू यादव के लालटेन पर किया जबरदस्त प्रहार

Thu, 02 Mar 2017 12:10 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
रेल और संचार राज्यमंत्री मनोज सिन्हा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रेल और संचार राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने कहा कि अखिलेश की विदाई का वक्त आ गया है। मुख्यमंत्री ने अदृश्य मेट्रो का लोकार्पण किया। पूर्वांचल में मुख्तार और अफजाल फैक्टर पर कहा कि इन अपराधियों ने बसपा का बंटाधार करने में सर्वाधिक योगदान दिया है। लालू के काशी क्योटो के बयान पर कहा कि लालू के लालटेन की रोशनी कम हो गई है।
विज्ञापन

बुधवार को घौसाबाद नदेसर स्थित भाजपा के मीडिया सेंटर में आयोजित प्रेसवार्ता में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि बीते दस वर्षों में गंगा पर बने पांच पुलों का निर्माण पूरा नहीं हुआ है।

मिर्जापुर के बरनी, चुनार, बनारस में सामनेघाट, बलुआ और गाजीपुर में जमानिया के पुलों का शिलान्यास मुलायम सिंह यादव ने किया था और ये पुल दशक भर बाद भी अधूरे हैं।
विज्ञापन

सिन्हा ने कहा कि इस बार नया करिश्मा होगा। यूपी में दो बार भाजपा की सरकार बनी थी। पहली बार बनी तो उसमें उत्तराखंड और पश्चिमी यूपी का बड़ा योगदान रहा। दूसरी बार बनी तो उत्तराखंड अलग हो गया था। उस दौरान भी पश्चिमी यूपी का योगदान रहा। इस बार पूर्वी उत्तर प्रदेश की निर्णायक भूमिका होगी।

पहले केंद्र की योजनाएं रायबरेली और अमेठी तक आकर सीमित हो जाती थीं। पं. कमलापति त्रिपाठी के समय में काशी का थोड़ा-बहुत विकास हुआ। उसके बाद नहीं हुआ।

जबकि बीते दो वर्षों में बनारस में रेलवे का 318 करोड़ का काम हो चुका है और 373 करोड़ का काम कैंट, मंडुवाडीह, सिटी, काशी और सारनाथ स्टेशनों पर चल रहा है। डीएलडब्ल्यू में इलेक्ट्रिक लोको यूनिट की स्थापना की गई है। इस साल पांच ड्यूल लोको और दो इलेक्ट्रिकल लोेको का निर्माण होगा।  
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें