फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहन की शादी में भाई ने किया कुछ ऐसा कि बना चर्चा का विषय

Wed, 01 Mar 2017 11:11 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
शादी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
वाराणसी में मंगलवार की रात बहन की शादी में रात 10 बजे के बाद बज रहा लाउडस्पीकर कहने पर भी न बंद हुआ तो भाई चेतन उपाध्याय ने पुलिस को बुला लिया। परिवारीजनों का विरोध काम न आया और पुलिस ने लाउडस्पीकर बंद कराकर ही माना।
विज्ञापन


बहन की ही शादी में भाई द्वारा पुलिस बुलाकर लाउडस्पीकर का बंद कराया जाना पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।

ध्वनि प्रदूषण के खिलाफ लंबे समय से लड़ाई लड़ रहे चेतन उपाध्याय के चाचा भगतुआ निवासी मनोज कुमार उपाध्याय की बेटी की शादी मंगलवार को गांव में ही आयोजित थी। रात 10 बजे के लगभग डीजे तो बंद हो गया लेकिन लाउडस्पीकर से वैवाहिक गीतों का बजना जारी रहा।

इस पर चेतन ने आपत्ति जताई और कहा कि रात 10 बजे से ज्यादा समय हो गया है। नियमानुसार लाउडस्पीकर भी बंद हो जाए। मगर, कोई भी चेतन की सुनने को तैयार नहीं था। चेतन ने काफी कोशिश की डीजे बंद हो जाए लेकिन जब कोई नहीं सुना तो उन्होंने सौ नंबर पर फोन किया।
विज्ञापन


बताया कि भगतुआ गांव में एक वैवाहिक कार्यक्रम में रात 10 बजे के बाद भी लाउडस्पीकर बज रहा है, इसे बंद कराया जाए। सूचना पर थोड़ी ही देर में पहुंची यूपी 100 की पीआरवी के पुलिसकर्मियों ने लाउडस्पीकर बंद करा दिया।

मामले को लेकर परिवार के कुछ लोग चेतन से मुंह फुलाए दिखे लेकिन कई लोगोें और ग्रामीणों ने कहा कि आंख खोल देने वाला काम किया। क्षेत्र में चर्चा रही कि चेतन उपाध्याय ने सभी के सामने नजीर पेश की और उनसे सीख लेते हुए अब कोई रात के 10 बजे के बाद डीजे और लाउडस्पीकर नहीं बजाएगा।
विज्ञापन



 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें