फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: काशी में मनोज सिन्हा बोले, 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनने से कोई नहीं रोक सकता

Mon, 06 May 2024 03:39 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि आम आदमी के सर्वांगीण विकास से 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनने से कोई नहीं रोक सकता। कहा कि देश का युवा आत्मनिर्भर और आत्मविश्वास से लबरेज है और स्वावलंबी विकसित भारत के सपने को साकार करने के लिए संकल्पित है।
विज्ञापन
मंच पर मौजूद जम्मू कश्मीर के राज्यपाल मनोज सिन्हा व अन्य। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि 21वीं शताब्दी में स्वावलंबी भारत के सपने को साकार करने के लिए पिछले 10 वर्षो में ऐतिहासिक अभूतपूर्व कार्य हुए हैं, निश्चित रूप से देश के आम आदमी के सर्वांगीण विकास से 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनने से कोई रोक नहीं सकता। 

विज्ञापन


राष्ट्रीय शिक्षा नीति का सही मायने लागू होने से देश का युवा आत्मनिर्भर और आत्मविश्वास से लबरेज है और स्वावलंबी विकसित भारत के सपने को साकार करने के लिए संकल्पित है। आज जब पूरे विश्व में युद्ध की स्थिति बनी हुई है, पूरी दुनिया भारत की ओर आशा भरी नजरों से देख रही है। 

महमूरगंज स्थित लॉन में सोमवार को वाराणसी नगर उद्योग व्यापार मंडल और सहयोगी संस्थाओं द्वारा '21वीं शताब्दी और स्वावलंबी भारत' विषयक संगोष्ठी में बतौर मुख्य अतिथि मनोज सिन्हा ने कहा कि आजादी के शताब्दी वर्ष में निश्चित रूप से स्वावलंबी और विकसित भारत को पुनः विश्वगुरु बनने से दुनिया की कोई ताकत रोक नहीं सकती।
विज्ञापन


विज्ञापन

कार्यक्रम में मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के कुलपति प्रो. आनंद कुमार त्यागी ने कहा कि भारतीय जनमानस को मानसिक रूप से स्वावलंबी बनना होगा, इसके लिए जमीनी स्तर पर कार्य करने की जरूरत है। संचालन वाराणसी नगर उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजीव सिंह (बिल्लू) ने किया। 

बाल चिकित्सक (पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आईएमए) डॉ. अशोक राय ने भी 21वीं शताब्दी में स्वावलंबी भारत का खाका खींचा। कार्यक्रम में भारत माता की जय, वंदे मातरम्, हर हर महादेव के उद्घोष से सभागार गुंजयमान होता रहा। संगोष्ठी में व्यापारी समाज एवम समाज के हर वर्ग के लोगों के साथ बड़ी संख्या में नारी शक्ति भी शामिल रही।
  
सिंधु विकास समिति, श्री बाबा काशी विश्वनाथ सेवा समिति, उत्तर प्रदेश टेंट व्यापारी एसोसिएशन, अखिल भारतीय अग्रहरी  समाज, बी.एन.आई.(BNI), अतुल्य काशी, टूरिस्ट गाइड फेडरेशन ऑफ इंडिया सहित संस्थाएं शामिल रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें