फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

EO मणि मंजरी मामला: सिर्फ ड्राइवर की गिरफ्तारी, 45 दिन में अभी कोई दूसरा आरोपी गिरफ्तार नहीं हुआ

Sat, 22 Aug 2020 03:03 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
विज्ञापन
मणि मंजरी राय (फाइल फोटो)। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

बलिया जिले के मनियर नगर पंचायत की अधिशासी अधिकारी (ईओ) मणिमंजरी राय के आत्महत्या मामले में केस दर्ज हुए सवा माह से अधिक बीत गए हैं। अभी तक चालक चंदन कुमार के अलावा किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

विज्ञापन

इस मामले में नगर पंचायत अध्यक्ष भीम गुप्ता व ईओ सिकंदरपुर संजय कुमार राव गिरफ्तारी पर रोक के लिए हाईकोर्ट की शरण में पहुंच गए हैं। मामले में नगर पंचायत मनियर के टैक्स व कंप्यूटर बाबू भी आरोपी हैं।


गौरतलब हो कि बीते छह जुलाई की रात शहर के आवास विकास कॉलोनी स्थित फ्लैट में ईओ नगर पंचायत मनियर मणि मंजरी राय का शव फांसी के फंदे से लटकता मिला था। इस मामले में मणि मंजरी के भाई ने कोतवाली थाने में केस दर्ज कराया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

मणि मंजरी राय (फाइल फोटो)। - फोटो : अमर उजाला।
जांच में जुटी पुलिस ने चालक चंदन कुमार को गिरफ्तार कर लिया और इस समय वह जेल में है। लेकिन चालक के अलावा कोई भी आरोपी अभी तक पुलिस की गिरफ्त में नहीं आया।

इस बीच खबर है कि चेयरमैन भीम गुप्ता और ईओ सिकंदरपुर संजय राव ने बारी-बारी से इलाहाबाद हाईकोर्ट में एंटीसिपेट्री बेल के लिए अर्जी डाली है। किन्ही कारणों से दोनों के ही मामले की सुनवाई पूरी नहीं हो सकी। अब कोर्ट ने दोनों को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सुनवाई के लिए 27 अगस्त की तारीख तय की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें