प्राथमिकी दर्ज होने के बाद से एसटीएफ उसकी तलाश में जुटी थी। अपर पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सिंह ने बताया कि सर्विलांस और सीडीआर के आधार पर आरोपी की लोकेशन महाराष्ट्र के पुणे, हिंजवड़ी थाना क्षेत्र के मानगांव के पास बार-बार मिल रही थी। निरीक्षक अमित श्रीवास्तव के नेतृत्व में टीम लोकेशन पर पहुंची और आसपास के लोगों से पूछताछ कर पुष्टि के बाद उसे गिरफ्तार किया।
इस मामले में पांच आरोपियों की गिरफ्तारी पहले हो चुकी है, जबकि मनीष यादव घटना के बाद से फरार था। मनीष यादव का आपराधिक इतिहास है और उसके खिलाफ मारपीट समेत अन्य मामलों में चौबेपुर और बड़ागांव थाने में प्राथमिकी दर्ज है।