फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मणिकर्णिका घाट: सपा सांसद रामजी बोले- प्रकरण में गुनाहों पर पर्दा डालने का काम कर रही सरकार, किया भ्रमण

Fri, 30 Jan 2026 11:31 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: सपा सांसद रामजी लाल अहिल्याबाई होलकर का जो योगदान है, इस देश की विरासत और संस्कृति को बचाने की उसे पूरी दुनिया जानती है। जिस तरह से बुलडोजर चलाया गया है इन मंदिरों पर अहिल्याबाई होलकर के मूर्ति पर, यह बहुत अफसोसजनक है। 
विज्ञापन
सपा सांसद रामजी लाल सुमन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सपा के राज्यसभा सांसद रामजी लाल सुमन शुक्रवार को बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचे। यहां से वे गंगा घाट से नाव से मणिकर्णिका घाट गए। बीते दिनों तोड़ी गई मूर्तियों वाले स्थान का जायजा लिया। वापस आते समय भैंसासुर घाट पर कहा कि मणिकर्णिका घाट प्रकरण में सरकार अपने गुनाहों पर पर्दा डालने का काम कर रही है। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने टूटी हुई मूर्तियों को एआई जनित बताया था। जो तथ्यों से परे है। कोई भी जनप्रतिनिधि कहीं जाना चाहता है, तथ्य हासिल करना चाहता है, वस्तु स्थिति की जानकारी लेना चाहता है तो उसे रोकने का औचित्य क्या है। 

अभी संसद में राष्ट्रपति ने अपने भाषण में कहा है कि यह सरकार देश की विरासत को बचाने का काम कर रही है। जबकि, हमारा मानना है कि यह देश की जो विरासत है उसे बर्बाद और नष्ट करने का काम भाजपा सरकार कर रही है। 
विज्ञापन


सरकार हिंदू और धर्म विरोधी है। इसके बाद वे सर्किट हाउस में कुछ देर आराम कर वापस एयरपोर्ट चले गए। इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष सुजीत यादव लक्कड़, स्नातक एमएलसी आशुतोष सिंहा, पूर्व प्रत्याशी दक्षिणी किशन दीक्षित, आरएन यादव, जिला प्रवक्ता संतोष यादव, लालबाबू सोनकर आदि शामिल रहे।

Trending Videos
विज्ञापन

वाराणसी पुलिस की नोटिस का सांसद संजय सिंह ने दिया जवाब

Manikarnika Ghat: मणिकर्णिका घाट, वाराणसी स्थित प्राचीन धरोहरों, शिवलिंग और लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त किए जाने के मामले में आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने अपना जवाब दिया है। सांसद ने वाराणसी पुलिस द्वारा भेजे गए नोटिस के जवाब में कहा है कि उन्होंने अपने एक्स हैंडल से जो वीडियो और तथ्य साझा किए, वे वास्तविक, मौके पर मौजूद लोगों के बयान और प्रत्यक्ष साक्ष्यों पर आधारित हैं।

संजय सिंह ने बयान जारी कर बताया कि मणिकर्णिका घाट स्थित मणी (चबूतरा), उस पर उकेरी गई कलाकृतियां, प्राण-प्रतिष्ठित शिवलिंग और लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की प्रतिमा को तोड़ा गया, जिसने करोड़ों सनातनियों की आस्था को गहरी ठेस पहुंचाई है। उन्होंने कहा कि काशी में हर ईंट और हर घाट का पौराणिक, ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व है।

जिस मणिकर्णिका घाट को मोक्ष की भूमि माना जाता है, वहां स्थापित शिवलिंग और विरासत स्वरूप संरक्षित की जाने वाली लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की प्रतिमा को तोड़ना किसी भी सूरत में विकास नहीं हो सकता। संजय सिंह ने कहा कि उन्होंने सरकार के खिलाफ विद्रोह भड़काने के लिए नहीं, बल्कि सनातन आस्था पर हो रहे कुठाराघात के खिलाफ आवाज़ उठाई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें