फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मणिकर्णिका घाट: शवदाह गृह का निर्माण कार्य दूसरी कार्यदायी एजेंसी पूरा करेगी, जानें वजह; टर्मिनेशन फाइनल

Sun, 30 Nov 2025 02:23 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

काशी के मणिकर्णिका घाट को भव्य बनाया जाएगा। इसके निर्माण का काम दूसरी एजेंसी को साैंप दिया गया है। पहली कंपनी ने काम करने से मना कर दिया है। इसका टर्मिनेशन फाइनल हो गया है।
विज्ञापन
मणिकर्णिका घाट। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Manikarnika Ghat Varanasi: मणिकर्णिका घाट के शवदाह गृह का निर्माण कार्य अगले साल तक पूरा होगा। रूपा फाउंडेशन के सीएसआर फंड 18 करोड़ से यहां का कायाकल्प कराया जा रहा है। अब यहां निर्माण कार्य दूसरी कार्यदायी एजेंसी करेगी।

विज्ञापन


मौजूदा कार्यदायी एजेंसी ब्रिजटेक के एक अधिकारी ने बताया कि एक बैठक में तय हुआ है कि अब हम लोग काम नहीं करेंगे, टर्मिनेशन फाइनल हो गया है। यहां का काम अब दूसरी कंपनी करेगी। बता दें कि 18 करोड़ की लागत से इसका निर्माण कार्य नवंबर 2024 में शुरू हुआ था। 

बारिश, बाढ़ के कारण काम प्रभावित हुआ। शुरुआती चरणों में मलबा हटाने का काम हुआ था लेकिन उठान की समस्या ने गति रोक दी थी। बाद में गंगा पार बोट से मलबा ले जाकर उठान संभव हुआ। इसके बाद पाइलिंग शुरू हुई तो घाट की मिट्टी ने चुनौती पेश की। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

नहीं होगी धन की कमी

मिट्टी की दोबारा जांच के बाद तय किया गया कि अब पाइलिंग नहीं होगी। यहां राफ्ट पाइलिंग होगी। बाढ़ के बाद शुरू होने की बात कहकर टाल दी गई। घाट से पानी उतरने के बाद काम शुरू होने की उम्मीद जताई गई थी, लेकिन वह भी अधूरी रह गई। फाउंडेशन के एक अधिकारी के अनुसार इस काम को पूरा कराने में धन की बाधा नहीं आएगी। 

सरकार का एक रुपया लगाए बगैर सीएसआर फंड से हो रहा काम : दो दिन पूर्व निरीक्षण करने गए मंंडलायुक्त एस राजलिंगम ने कहा कि सरकार का एक रुपया नहीं लग रहा है। यह काम रूपा फाउंडेशन के सीएसआर फंड से  हो रहा है।  इस बार गंगा के जलस्तर में काफी उतार चढ़ाव रहा। अब भी पानी काफी ऊपर है। जुलाई तक काम पूरा कराना है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें