पुलिस आयुक्त के अनुसार शहर के 21 चौराहों पर अगले 3 दिन में जेब्रा लाइन बनवाने के निर्देश दिए गए हैं। व्यस्त मार्गों पर वाहनों की आवाजाही, पार्किंग व्यवस्था, यातायात में बाधा डालने वालों और यातायात नियंत्रण प्रणाली की वास्तविक स्थिति का परीक्षण करते हुए पुलिस आयुक्त ने अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए।
व्यापारिक संस्थानों के बाहर बिना अनुमति पार्किंग व सड़क पर माल लोड व अनलोड करने पर निगरानी व दंडात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए। स्टंट, हाई-स्पीड ड्राइविंग, मॉडिफाइड साइलेंसर, प्रेशर हॉर्न एवं ओवरस्पीडिंग के खिलाफ अभियान चलाने को कहा। निरीक्षण में अपर पुलिस उपायुक्त काशी जोन सरवणन टी., अपर पुलिस उपायुक्त यातायात अंशुमान मिश्रा आदि रहे।