दमदार बचाव ----बरेका में चल रहे जिला स्तरीय फुटबॉल लीग मैच में यंग हिरोज क्लब की तरफ से किए जा
जिला फुटबॉल संघ की ओर से बरेका में खेली जा रही जिलास्तरीय लीग में बुधवार को दो मैच खेले गए। पहले मैच में मंगलपुर स्पोर्टिंग की टीम ने किड्स केयर को 5-1 से हरा दिया। दूसरे मैच में गत वर्ष की विजेता यंग हीरोज और यूपी कॉलेज के बीच गोल रहित ड्रॉ रहा।
बरेका इंटर कॉलेज के मैदान पर मंगलपुर स्पोर्टिंग ने आक्रामक शुरुआत की। करन ने पांचवें मिनट में पहला गोल किया। शुभम ने 27वें मिनट में दूसरा गोल दागा। ओमकार ने 30वें मिनट में तीसरा गोल कर पहले हाफ में टीम को 3-0 की बढ़त दिलाई। दूसरे हाफ में विशाल ने 50वें मिनट में स्कोर 4-0 किया। किड्स केयर के टुडू ने 55वें मिनट में एक गोल कर वापसी की कोशिश की। हालांकि, शुभम ने 56वें मिनट में मंगलपुर के लिए पांचवां गोल दागकर टीम को 5-1 से जीत दिलाई। जिला फुटबाल संघ के संयुक्त सचिव चितहर प्रसाद ने बताया कि 10 सितंबर को बरेका बनाम शीएट कॉलेज के बीच और दूसरा मैच यंग हीरोज बनाम किड्स केयर के मैच खेली जाएगी।