फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: दो घंटे रेंगते रहे वाहन, कचहरी, नदेसर, लहरतारा, बीएचयू रहा जाम, एक पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
सिगरा में पेड़ गिरने से परेशान रहे लोग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
वाराणसी। बारिश थमने के बाद शहर की सड़कों पर वाहनों का दबाव बढ़ा तो कचहरी से सामने घाट तक जाम लग गया। की चपेट में आ गए। दो घंटे तक वाहन रेंगते रहे। जलभराव और वाहनों की बढ़ी संख्या से स्थिति और बिगड़ गई। जाम छुड़ाने के लिए ट्रैफिक पुलिस के साथ पुलिसकर्मियों को भी सड़क पर उतरना पड़ा। कैंट पुलिस ने जाम की स्थिति पैदा करने के आरोप में एक दुकानदार के खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज की। कचहरी के बाद नदेसर, लहरतारा, लंका, बीएचयू और सामने घाट क्षेत्र में वाहनों की लंबी कतार लगी रही। कई स्थानों पर लोगों को कुछ दूरी तय करने में काफी समय लगा। बारिश के कारण सड़क किनारे जलभराव होने से वाहनों की रफ्तार और धीमी हो गई। मुख्य मार्गों पर जाम देखकर लोगों ने गलियों का रुख किया, लेकिन वहां भी वाहनों का दबाव बढ़ गया। इससे गलियां भी जाम हो गईं। यातायात पुलिसकर्मी प्रमुख चौराहों और मार्गों पर वाहनों को नियंत्रित करते रहे। देर तक यातायात सामान्य कराने की कवायद चलती रही। शाम चार बजे बीएचयू लंका मार्ग जाम की चपेट में रहा। शाम चार बजे छह बजे तक कैंट से बैलिया तक वाहन रेंगते रहे। सिगरा थाना क्षेत्र के बादशाहबाग कॉलोनी मार्ग पर पेड़ टूटकर गिर पड़ा जिसकी वजह से कॉलोनी का मार्ग दो घंटे जाम रहा। महमूरगंज-रथयात्रा मार्ग- सिगरा में दोपहर तीन बजे से जाम लगा रहा। भेलूपुर में थाना प्रभारी को सड़क पर उतरना पड़ा।
विज्ञापन

सड़क पर दुकान
कैंट थाना क्षेत्र के राजाबाजार में मुख्य मार्ग पर वाहन खड़ा करने और दुकान संचालित करने से यातायात बाधित हो गया। नदेसर चौकी प्रभारी ने दुकान हटवाकर आवागमन सुचारु कराया। पुलिस के अनुसार, द ताज इंटरप्राइजेज की ओर से मुख्य मार्ग पर वाहन खड़ा कर दुकान लगाई गई थी। इससे मिंट हाउस-चौकाघाट और चौकाघाट-कचहरी मार्ग पर वाहनों के आवागमन में परेशानी हो रही थी। पुलिस ने दुकान संचालकों से सार्वजनिक मार्ग पर दुकान लगाने की अनुमति संबंधी दस्तावेज मांगे, लेकिन वे कोई अनुमति पत्र नहीं दिखा सके। इसके बाद पुलिस ने मौके से दुकान हटवा दी और प्राथमिकी दर्ज की। थाना प्रभारी राजकिशोर पांडेय ने बताया कि अतिक्रमण करने वालों पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें