फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएचयू में दस दिसंबर को मनेगा दीक्षांत समारोह

विज्ञापन
विज्ञापन
बीएचयू में इस साल दीक्षांत समारोह दस दिसंबर को मनाया जाएगा। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से तिथि पर मुहर लगा दी गई है। अब इस दिशा में औपचारिकताएं पूरी करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। मुख्य अतिथि का नाम तय करने की जिम्मेदारी संकाय प्रमुखों को दी गई है। पिछले महीने 24 जून को कुलपति की अध्यक्षता में हुई संकाय प्रमुख, निदेशकों की बैठक में फैसले के बाद एक जुलाई को इसका आदेश जारी किया गया।
विज्ञापन

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने पिछले दिनों बीएचयू प्रशासन को पत्र देकर दीक्षांत समारोह का आयोजन कराने की मांग की थी। एक जुलाई को कुलसचिव कार्यालय की ओर से आदेश भी जारी कर दिया गया। संकाय प्रमुखों की ओर से जो नाम सुझाए जाएंगे, उसमें फाइनल नाम की घोषणा की जाएगी। नियमानुसार कक्षाओं में उपस्थिति के मानक का पालन करने को भी कहा गया है, जिसकी निगरानी संकायों, विभागों की ओर से की जाएगी।
सात दिन के अंदर होगा मूल्यांकन
विश्वविद्यालय में परीक्षा खत्म होने के सात दिन के भीतर कॉपियों का मूल्यांकन कर लिया जाएगा। कुलपति की अध्यक्षता वाली बैठक में यह कहा गया है कि परीक्षा पूरी होने के बाद मूल्यांकन संबंधी कार्य पूरी कर उसे पोर्टल पर अपलोड करना होगा। इसके अलावा संकायों, विभागों के स्तर पर शोध छात्रों के कार्यों की नियमित निगरानी को कहा गया है। रिसर्च प्रोग्रेस कमेटी के पास शोध कार्यों को भेजने से पहले उसका प्रस्तुतीकरण भी देखना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें