फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडुवाडीह स्टेशन का नाम हो गया बनारस, केंद्रीय रेलमंत्री पीयूष गोयल ने दी जानकारी 

Thu, 17 Sep 2020 08:30 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
मंडुवाडीह रेलवे स्टेशन - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे के मंडुवाडीह रेलवे स्टेशन का नाम अब बनारस हो गया। अंग्रेजी और हिंदी में बनारस ही लिखा जाएगा। मंडुवाडीह का नाम बदलकर बनारस रखने के केंद्र सरकार के अनापत्ति पत्र के आधार पर गुरुवार को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने अपनी अनुमति दे दी। साथ ही केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल ने ट्वीट करके यह जानकारी साझा की है। वहीं पूर्वोत्तर रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि आधिकारिक पुष्टि के लिए रेलवे बोर्ड के पत्र का इंतजार किया जा रहा है। 

विज्ञापन


18 अगस्त को मंडुवाडीह स्टेशन का नाम बदलकर बनारस रखने का गृह मंत्रालय से आदेश पत्र जारी हो गया था। इसके बाद से अन्य कागजी तैयारियों ने जोर पकड़ लिया था। बनारस स्टेशन नामकरण को अब राज्यपाल ने भी हरी झंडी दे दी है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 70वें जन्मदिन पर उनके संसदीय क्षेत्र काशी में मंडुवाडीह का नाम बनारस होने पर भाजपा सहित अन्य लोगों ने दोहरा जश्न मनाया। पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि नामकरण से संबंधित रेलवे बोर्ड से आने वाले पत्र का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन

एयरपोर्ट सरीखी सुविधाओं से लैस मंडुवाडीह रेलवे स्टेशन पर कुल आठ प्लेटफॉर्म हैं। वाराणसी-नई दिल्ली की सबसे महत्वपूर्ण ट्रेन शिवगंगा एक्सप्रेस, ग्वालियर के लिए बुंदेलखंड एक्सप्रेस, आधा दर्जन प्रमुख ट्रेनों का संचालन होता है।

शहरवासी भी इस स्टेशन का नाम बदलने की काफी सालों से मांग कर रहे थे। वहीं, कई साल पहले तत्कालीन रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा ने इस स्टेशन का नाम बदलने का ऐलान किया था। इस संबंध में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भी लिखा गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें