फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडलीय अस्पताल में एक माह से सीवर लाइन जाम, मरीज परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। कबीरचौरा स्थित मंडलीय अस्पताल परिसर में सीवर लाइन जाम होने से पानी ओवर फ्लो हो रहा है। इससे मरीज ही नहीं कर्मचारियों और उनके परिवारीजन भी परेशान हो रहे हैं। आलम यह है कि पानी सड़क पर बहने और दुर्गंध उठने से संक्रामक बीमारी फैलने की आशंका बन गई है। कर्मचारी हर दिन सीवर की सफाई भी कर रहे हैं, लेकिन समस्या से निजात नहीं मिल पा रही है। इधर, अस्पताल प्रशासन ने जल निगम को एक महीने में तीन पत्र लिखा, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, अस्पताल में हर दिन बनारस और आसपास के जिलों से करीब एक हजार से अधिक मरीज आते हैं। 330 बेड वाले अस्पताल में इस समय 200 से अधिक बेड पर मरीज भर्ती हैं। इमरजेंसी के बाहर और अस्पताल से सटे स्वामी बाग के पास का सीवर ओवरफ्लो होने से सबसे अधिक परेशानी भर्ती मरीजों, परिजनों को हो रही है।
अस्पताल के प्रमुख अधीक्षक डॉ. बीएन श्रीवास्तव ने बताया कि अब तक 3 पत्र(10, 17 और 19 अक्तूबर) भी जल निगम के महाप्रबंधक को लिखा जा चुका है, लेकिन कार्रवाई कुछ नहीं हुई। खास बात यह है कि पत्रों की कॉपी कमिश्नर, डीएम, नगर आयुक्त, परियोजना प्रबंधक और महाप्रबंधक गंगा प्रदूषण नियंत्रण खंड भगवानपुर को भी दी गई है। पता नहीं जल निगम की ओर से इस समस्या की ओर कब ध्यान दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें