फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'पापा हमारे दारोगा हैं': अफसरों को धमकाया, 50 हजार का गुंडा टैक्स मांगा; दो सगे भाइयों समेत तीन के खिलाफ FIR

Sat, 20 Jan 2024 12:14 PM IST
प्रगति चंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

मणप्पुरम फाइनेंस कंपनी के अफसरों को धमकाने और 50 हजार का गुंडा टैक्स मांगने के आरोप में दो सगे भाइयों समेत तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुटी है। आरोप है कि दोनों भाई पहले कंपनी में जूनियर असिस्टेंट थे। जिनको कुछ समय बाद निकाल दिया था। इसी बात को लेकर दोनों नाराज थे। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

परेड कोठी में मणप्पुरम फाइनेंस कंपनी की शाखा के रीजनल मैनेजर और अन्य अफसरों को धमकाने, मारपीट और 50 हजार रुपये गुंडा टैक्स मांगने का मामला सामने आया है। रंगदारी सहित अन्य आरोपों में दो सगे भाइयों सहित तीन के खिलाफ कैंट थाने में नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


कंपनी के रीजनल मैनेजर नागमनि चकापु ने पुलिस आयुक्त मुथा अशोक जैन से शिकायत की। बताया कि उनके यहां मऊ जिले के बीबीपुर, सिंगदवाल के मूल निवासी और बघवा नाला, तपोवन आश्रम के पास रहने वाले सगे भाई शिवेंद्र विक्रम सिंह और राघवेंद्र विक्रम सिंह जूनियर असिस्टेंट थे। दोनों भाई काम न कर घर बैठ कर तनख्वाह लेना चाहते थे। एक वर्ष तक दोनों का यही रवैया रहा तो कंपनी ने उन्हें निकाल दिया। 

नाराज होकर शिवेंद्र अपने दोस्त बीबीपुर सिंगलवाद निवासी पिंटू विश्वकर्मा के साथ कंपनी के फील्ड जोनल मैनेजर बृजभूषण शर्मा को 28 अक्तूबर 2023 को अर्दली बाजार स्थित ऑफिस में घुसकर बुरी तरह से मारापीटा था। जिसकी शिकायत की गई, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। इससे शिवेंद्र का मन बढ़ गया। साथ ही कहा कि अगर 50,000 रुपये हर महीने गुंडा टैक्स नहीं दोगे तो काम नहीं करने दूंगा। इसके बाद शिवेंद्र विक्रम सिंह ने 27 दिसंबर 2023 को कंपनी के एरिया मैनेजर अर्पण दास को फोन कर गोली मारने की धमकी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पापा हमारे दारोगा हैं, कुछ कर नहीं पाओगे

रीजनल मैनेजर ने पुलिस आयुक्त को बताया कि 29 दिसंबर 2023 की रात उन्हें भी फोन कर शिवेंद्र विक्रम सिंह ने गालीगलौज कर जान से मारने की धमकी दी थी। दोनों भाइयों और उनके दोस्त के रवैये से कंपनी के कर्मचारी और अधिकारी भयभीत हैं। इंस्पेक्टर कैंट अजय राज शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

नागमनि चकापु ने पुलिस आयुक्त को बताया कि शिवेंद्र और राघवेंद्र धमकाते हैं कि उनके पिता शमशेर बहादुर सिंह दारोगा हैं। दोनों कहते हैं कि प्रशासन में हमारा दबदबा है। हमारे खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर सकता। जहां भी गुहार लगानी है लगा लो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें