काम की तलाश में वाराणसी गया था शख्स, पेड़ पर लटका मिला शव
- फोटो : अमर उजाला
वाराणसी में मिर्जामुराद के भिखारीपुर गांव स्थित एक आम के बगीचे में साइकिल सवार एक श्रमिक ने पेड़ की डाली से गमछे के सहारे लटक कर जान दे दी। सूचना पर पहुंचे खजुरी चौकी इंचार्ज रविकांत चौहान ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी।
मिर्जापुर जिले के कछवां बाजार थाना अंतर्गत दुनाई (जमुआ) गांव निवासी हर्ष कुमार दुबे (उम्र 50 वर्ष) नामक शख्स अपनी साइकिल से काम की तलाश में वाराणसी के लिए निकला था। सोमवार की रात उक्त अधेड़ ने भिखारीपुर गांव स्थित एक बड़े आम के बगीचे में अपनी साइकिल को खड़ा कर आम के पेड़ के डाली पर गमछे के सहारे लटक कर अपनी जान दे दी।