फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: कॉलोनाइजर की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, पीछा कर आए बदमाशों ने किया हमला

Thu, 21 Aug 2025 10:45 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi Latest News: वाराणसी जिले में बाइक सवार बदमाशों ने कॉलोनाइजर को दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। 
विज्ञापन
महेंद्र की फाइल फोटो व मौके पर छानबीन करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी जिले में सारनाथ के कॉलोनाइजर महेंद्र गौतम (42) की उनकी ही बसाई कॉलोनी अरिहंतनगर फेज 2 में तीन गोली मारकर दिन-दहाड़े हत्या कर दी गई। बिना नंबर वाली काले रंग की पल्सर से आए हत्यारों ने बिना रुके महज एक मीटर दूजी से तीन राउंड फायर किया और कॉलोनी की पगडंडियों से होते हुए रिंग रोड की ओर भाग निकले। एक गोली महेंद्र की कनपटी, दूसरी गर्दन के पास लगी, तीसरी गोली बाइक पर लगी।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; Hate Speech Case: अब्बास अंसारी को हाईकोर्ट से राहत मिलने पर पूर्व विधायक शिबगतुल्लाह बोले, न्याय की हुई जीत

विज्ञापन

गोली लगते ही महेंद्र लहूलुहान होकर बाइक समेत सड़क पर गिर गए। रास्ते पर खून फैल गया। कॉलोनी के लोग आनन-फानन में पास के अस्पताल में ले गए, वहां से रेफर होने के बाद लोग सिंह मेडिकल लेकर गए, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। लोग सारनाथ थाने पर शव रखकर हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग उठाने लगे। 

लालपुर-पांडेयपुर, चौबेपुर, चोलापुर की फोर्स भी वहां पहुंची और करीब दो घंटे के मान मनौव्वल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पिता से मिली तहरीर पर पुलिस ने तीन अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फॉरेंसिक टीम मौके से बरामद .30 और .32 बोर के कारतूस और खून से सना चश्मा अपने साथ ले गई।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार बृहस्पतिवार की सुबह 9 बजे महेंद्र गौतम बुद्धा सिटी स्थित अपने घर से करीब डेढ़ किमी दूर प्लॉट दिखवाने के लिए सिंहपुर गांव के अरिहंतनगर कॉलोनी पहुंचे। इस कॉलोनी को उन्होंने ही प्लॉटिंग करके बसाया था। पहले से रेकी कर बदमाश भी पीछे-पीछे वहां पहुंचे।

थल सेना के रिटायर्ड अधिकारी सुनील यादव के घर बाहर बने ब्रेकर से पहले बाइक की रफ्तार कम हुई तो मुंह बांधे बदमाशों ने चलती बाइक से ही सिर्फ एक मीटर दूरी से पिस्टल से ताबड़तोड़ तीन राउंड फायर कर दिया। वारदात के दौरान सड़क से गुजर रही महिला चिल्लाकर लोगों को बुलाने लगी। वहां मौजूद लोग उन्हें अपनी गाड़ी से अस्पताल लेकर भागे। कॉलोनी से लेकर घटनास्थल तक तीन से चार थानों की पुलिस और कमिश्नर मोहित अग्रवाल समेत कई आईपीएस भी पहुंचे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें