फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत पर बैठे बंदर को युवक ने मारी गोली, मौत

Fri, 29 May 2020 04:57 PM IST
विचित्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

बलिया जिले के वीराभांटी गांव में एक युवक ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से बंदर को गोली मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई।  इसकी जानकारी फैलते ही गांव में तनाव व्याप्त हो गया। ग्राम प्रधान लोगों के साथ थाने पहुंचे और तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की। पुलिस ने गांव में पहुंच कर लाइसेंसी बंदूक को कब्जे में ले लिया है। आरोपी युवक फरार है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गांव के एक युवक ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से अपने छत पर बैठे एक बंदर को गोली मार दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बंदर को गोली मारने से हुई मौत के मामले की जानकारी लोगों ने ग्राम प्रधान को दी। ग्राम प्रधान चंचल गोड़ कई लोगों के साथ थाने पहुंचे और तहरीर देकर संबंधित युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की अपील की।
 

थानाध्यक्ष योगेश यादव जब तक गांव में पहुंचे तब तक बंदर को गोली मारने वाला युवक फरार हो गया था। पुलिस ने उसकी लाइसेंसी बंदूक को कब्जे में ले लिया है। थानाध्यक्ष ने कहा कि युवक की खोजबीन की जा रही है, उसे गिरफ्तार कर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की सूचना पर वन दारोगा हृदय नारायण यादव ने भी मौके का निरीक्षण किया और बंदर के शव को कब्जे में लिया। उन्होंने कहा कि विभाग की तरफ से भी आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें