फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भदोही में एक स्वास्थ्यकर्मी समेत दो कोरोना पॉजिटिव मिले

Fri, 29 May 2020 04:11 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही
विज्ञापन
कोरोना वायरस की जांच - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

भदोही जिले के औराई सीएचसी के एक लैब टेक्निशियन समेत दो लोग शुक्रवार को कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इसमे गत दिनों अहमदाबाद से लौटी एक महिला प्रसव के बाद पॉजिटिव निकली है। इसके साथ ही जिले में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 39 हो गया है। इनमें 31 सक्रिय मरीज हैं, जबकि तीन लोग स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं।

विज्ञापन


भदोही जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों के मिलने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। कोरोना से जंग में जुटे स्वास्थ्यकर्मी भी वायरस की गिरफ्त में आने लगे हैं। औराई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात एलटी की जांच रिपोर्ट शुक्रवार को पॉजिटिव आने के बाद स्वास्थ्य महकमे में खलबली मच गई। औराई सीएचसी के एलटी को इन दिनों भदोही के एमबीएस अस्पताल में कोरोना जांच के कार्य में लगाया गया था। जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि एलटी पॉजिटिव आया है और उसे मिर्जापुर मंडलीय अस्पताल भेजा जा रहा है।

गत 18 मई को अहमदाबाद से ट्रेन से जौनपुर लौटी गर्भवर्ती महिला की प्रसव के बाद कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अहमदाबाद से लौटते समय ट्रेन में ही उसे प्रसव हो गया था। इसके बाद उसे जौनपुर के भंडारी स्टेशन पर उतार कर वहां के जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। 25 मई को महिला को डिस्चार्ज कर घर भेज दिया गया।
विज्ञापन


19 मई को जांच के लिए भेजे गए उसके स्वैब की रिपोर्ट 28 को देर रात आई तो वह पॉजिटिव निकली। उसका पति अहमदाबाद में कपड़े की फैक्ट्री में काम करता है। जौनपुर के सीएमओ डॉ. रामजी पांडेय ने इस आशय का पत्र सीएमओ भदोही को भेजकर जानकारी दी है। इसके बाद औराई क्षेत्र के उदयकरनपुर गांव निवासी महिला के घर वालों को चिकित्सकीय राहत देने के लिए औराई सीएचसी से टीम गांव के लिए रवाना हो गई।

सीएचसी प्रभारी डॉ. अशफाक ने बताया कि टीम गांव में भेज दी गई है। महिला को मंडलीय अस्पताल भेजा जाएगा। इसके साथ जिले में दो स्वास्थ्यकर्मी कोरोना वायरस की चपेट में आ गए। इससे पूर्व गोपीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का एक वार्ड ब्वॉय पॉजिटिव पाया गया था। इसके बाद सीएचसी को दो दिन के लिए बंद कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें