खबर मिलते ही परिजन आनन-फानन में घर पहुंचे और रोती-बिलखती पुत्री ने आप बीती बताई। इसके बाद परिजन ग्रामीणों संग पुत्री को लेकर कोतवाली पहुंचे और पुलिस को घटना से अवगत कराया। पिता की तहरीर पर पुलिस ने दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक की खोजबीन में जुट गई।
कोतवाल राजीव सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर युवती को मेडिकल मुआयना के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया गया है। दुष्कर्म से पहले युवती को मारापीटा गया है। उसकी दाहिनी आंख के पास और शरीर के अन्य स्थानों पर चोट के निशान पाए गए हैं।