फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी विश्वनाथ धाम: बेहतर प्रबंधन के लिए बढ़ेगा मैन पावर, जल्द ही शासन को भेजा जाएगा प्रस्ताव

Mon, 11 Apr 2022 10:41 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

अपर मुख्य सचिव गृह और धर्मार्थ कार्य अवनीश कुमार अवस्थी ने रविवार को काशी विश्वनाथ धाम में समीक्षा बैठक ककी। कहा कि धाम के संचालन के लिए जो भी कार्ययोजना है उसे जल्द से जल्द शासन को भेजें।
विज्ञापन
अपर मुख्य सचिव गृह व धर्मार्थ कार्य ने किए बाबा के दर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्री काशी विश्वनाथ धाम के बेहतर प्रबंधन के लिए मैन पावर में बढ़ोतरी की जाएगी। श्री काशी विश्वनाथ विशिष्ट क्षेत्र विकास परिषद की ओर से जल्द ही इसका प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा जाएगा। मंडलायुक्त ने धाम के बेहतर प्रबंधन व संचालन तथा कार्यों का संपूर्ण ब्योरा अपर मुख्य सचिव गृह और धर्मार्थ कार्य अवनीश कुमार अवस्थी की समीक्षा बैठक में रखा।

विज्ञापन


रविवार को श्री काशी विश्वनाथ धाम में समीक्षा बैठक के दौरान अपर मुख्य सचिव गृह ने अधिकारियों से कहा कि धाम के संचालन के लिए जो भी कार्ययोजना है उसे जल्द से जल्द शासन को भेजें। मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने बताया कि श्री काशी विश्वनाथ धाम का दायरा बढ़ जाने के कारण 55 कर्मचारियों की और जरूरत पड़ेगी। इसमें से कुछ प्रतिनियुक्ति पर और कुछ आउटसोर्सिंग के जरिए रखे जाएंगे।

अगले माह तक हर हाल में पूरे हो सारे काम

अपर मुख्य सचिव रविवार की दोपहर सपरिवार मंदिर पहुंचे। उन्होंने दर्शन पूजन करने के पश्चात अन्य विग्रह पर जाकर आशीर्वाद लिया। पूजन के पश्चात अपर मुख्य सचिव ने परिसर स्थित बोर्ड रूम में बैठक ली। बैठक के दौरान काशी विश्वनाथ धाम के चल रहे दूसरे चरण के कार्यों की समीक्षा की।

उन्होंने कहा कि अगले माह तक हर हाल में सभी कार्य पूर्ण कर लिए जाएं। बैठक में लोक निर्माण विभाग को उन्होंने कार्यों को समय से पूर्ण कराकर परिषद को हस्तांतरित करने के निर्देश दिए।

मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने श्री काशी विश्वनाथ धाम की व्यवस्था के बारे में जानकारी दी और बताया कि परिसर में भवनों के संचालन के लिए ई-टेंडर के माध्यम से कार्य शुरू हो चुका है। मुख्य कार्यपालक अधिकारी सुनील कुमार वर्मा ने श्रद्धालुओं के लिए की गई मंदिर की व्यवस्था के बारे जानकारी दी। बैठक में पुलिस कमिश्नर ए सतीश गणेश सहित कई अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

लंबे समय के बाद आम श्रद्धालुओं के लिए भी खुल गया बाबा का गर्भगृह

श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में आम श्रद्धालुओं और नेमी दर्शनार्थियों को जब गर्भगृह में प्रवेश मिला तो भक्तों ने हर-हर महादेव का जयघोष लगाया। लंबे समय के बाद रामनवमी के दिन बाबा विश्वनाथ का गर्भगृह में दर्शन करके श्रद्धालु भी बेहद प्रसन्न नजर आए। अभी तक आम श्रद्धालुओं का गर्भगृह में प्रवेश बंद था।

रामनवमी को मंगला आरती के बाद श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में आम श्रद्धालुओं को गर्भगृह में प्रवेश की अनुमति मिल गई। मंगला आरती के बाद शुरू हुआ दर्शन-पूजन का सिलसिला देर रात तक चलता रहा। कोरोना काल में बाबा विश्वनाथ मंदिर के गर्भगृह में भक्तों का प्रवेश बंद किया गया था।

हालांकि बीच-बीच में अनुमति दी जाती रही। विश्वनाथ धाम के लोकार्पण से कुछ दिन पहले से ही प्रवेश पुन: बंद कर दिया गया था, जिससे नेमी और आम श्रद्धालुओं में रोष था। अब दोबारा प्रवेश की अनुमति मिलने के बाद भक्त गर्भगृह में जाकर बाबा का अभिषेक कर सकेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें