आनंद के मुताबिक, इसके बाद पंकज और उसके चाचा ने उससे विवाद शुरू कर दिया। बात बढ़ने पर उसने अपने कुछ दोस्तों को बुला लिया। आरोप है कि मौके पर पहुंचे साथियों ने बांस से पंकज पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना के बाद परिजन घायल पंकज को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत से इलाके में तनाव फैल गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने हत्या और एससी/एसटी एक्ट समेत विभिन्न गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी।
एएसपी अनूप कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया। पुलिस घटना में शामिल अन्य तथ्यों की भी जांच कर रही है।