फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: चबूतरे के विवाद में अधेड़ की पीट-पीटकर हत्या, इलाके में तनाव, हिरासत में 11 लोग

Thu, 21 Mar 2019 01:00 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
विज्ञापन
मौके पर जमा लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के सोनभद्र जिले से हैनियत की खबर सामने आई है। ओबरा थाना इलाके के परसोई गांव में बुधवार की रात कुछ लोगों ने मोहर्रम के चबूतरे के विवाद में लाठी डंडे, फावड़ा से पीटकर एक अधेड़ की हत्या कर दी। 
विज्ञापन


मृतक का नाम अनवर अली  (50) पुत्र मोहम्मद जब्बार है। इस मामले में पुलिस ने 19 लोगों के खिलाफ नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। 

गुरुवार को डीआईजी पीयूष श्रीवास्तव व एसपी सलमान ताज पाटिल ने मौके पर पहुंच कर जायजा लिया। गांव में तनाव को देखते हुए पीएसी तैनात कर दी गई है। ओबरा थाना क्षेत्र के परसोई गांव में मोहर्रम के चबूतरे को लेकर करीब छह माह से विवाद चल रहा है। 
विज्ञापन


पूर्व में यहां हुए विवाद पर तत्कालीन एसडीएम, सीओ और ओबरा थानाध्यक्ष ने ग्रामीणों को समझाया था। तब मामला शांत हो गया था। बुधवार की रात फिर इसी चबूतरे को लेकर विवाद हो गया। दो पक्षों में हुए विवाद में पहले कहासुनी हुई और फिर लाठी डंडा चलना शुरू हो गया। 
 
विज्ञापन

इस दौरान कुछ लोगों ने लाठी, डंडे, फावड़ा से पीट-पीटकर अनवर अली पुत्र मोहम्मद जब्बार की हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। मामले की जानकारी अनवर के पुत्र ऐनुल हक ने ओबरा थाना पुलिस को दी। 

इस पर देर रात पुलिस मौके पर पहुंच गई। यहां तनाव को देखते हुए मामले की सूचना एसपी को दी गई। ऐनुल की तहरीर पर ओबरा पुलिस ने सरकारी अध्यापक रविन्द्र खरवार, राजेश प्रजापति, राजेश खरवार, संतोष कन्नौजिया, त्रिलोकी नाथ, वरुण कन्नौजिया, रामवचन, इंद्र कुमार, शिव मंगल, विनोद कुमार, शम्भू खरवार, शेरू पनिका, परमानंद, पारसनाथ, विश्वनाथ, रामकृष्ण, अनिल कुमार, कांता प्रसाद, संतोष कुमार सभी निवासी परसोई व दो अज्ञात के खिलाफ हत्या समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। 

सभी आरोपी फरार हैं। गुरुवार की सुबह डीआईजी विंध्याचल मंडल पीयूष श्रीवास्तव, एसपी सलमान ताज पाटिल ने मौके पर पहुंचकर घटना के बारे में जानकारी ली। गांव में तनाव को देखते हुए पीएसी तैनात की गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें