आक्रोशित ग्रामीणों ने गड़वार नगरा मार्ग को करीब दो ढाई घंटे तक जाम कर दिया। मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक के कार्रवाई के आश्वासन पर ग्रामीणों ने जाम समाप्त किया। इस मामले में पुलिस ने रमाकांत यादव को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि गोली मारकर भागने वाले आरोपी अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर हैं।
समाचार लिखे जाने तक पीड़ित पक्ष की ओर से तहरीर नहीं दी गई थी। गांव में तनाव को देखते हुए भारी मात्रा में फोर्स को तैनात कर दिया गया है।