फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुर्गा चुरा रहे लोगों को रोका तो मनबढ़ों ने उसे पीट- पीटकर मार डाला

Mon, 12 Nov 2018 08:16 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
दूसरे का मुर्गा चुराते हुए दो लोगों को देखकर टोकना यूपी के जौनपुर जिले के सिंघावल गांव निवासी मखंचू (50) को महंगा पड़ गया। बीती रात मनबढ़ों ने उसे बुलाकर पहले शराब पिलाई फिर बुरी तरह पीटा। अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। मृतक के पुत्र लालचंद की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर एक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


सिंघावल गांव में रविवार देर शाम राम अचल और सुरेंद्र गांव के ही छोटेलाल का मुर्गा पकड़ रहे थे। पड़ोस में रहने वाले मखंचू (50) ने उन्हें ऐसा करते देख लिया तो टोक दिया। उस समय तो दोनों शांत हो गए। बाद में दोनों मखंचू को किसी बहाने से बुलाकर अपने साथ ले गए। उसे मुर्गा खिलाया और जी भरकर शराब भी पिलाई।

इस दौरान उनमें किसी बात पर कहासुनी हो गई। दोनों ने मिलकर मखंचू को बुरी तरह पीटा जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। शोर सुन कर गांव के लोग जुट गए और उसे पहले बदलापुर सीएचसी ले जाया गया फिर जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसओ सिंगरामऊ व सीओ मड़ियाहूं भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन


पुलिस ने मृतक के पुत्र की तहरीर पर दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। बाद में रामअचल को गिरफ्तार कर लिया गया।
 
Trending Videos
विज्ञापन

पशु तस्करी के आरोप में युवक को पीटा, नदी में फेंका

मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के किल्हापुर तरहटी के पास पिकअप को गांव वालों ने घेर कर एक युवक को पकड़ लिया। उसमें बैठे युवक को पशु तस्करी का आरोप लगाते हुए बुरी तरह पीटा और नदी में फेंक दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उनसे नदी से निकलवाया और प्राथमिक स्वास्थ केंद्र ले गई, जहां डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद प्रयागराज के लिए रेफर कर दिया।  

थाना क्षेत्र के हैदरेपुर निवासी मनीष तिवारी पर आरोप है कि  वह कई अन्य लोगों के साथ मिलकर पशु तस्करी करता है । बीते नौ नवम्बर की रात को किल्हापुर तरहटी के पास पिकअप को गांव वालों ने घेर लिया। जिसमें से कूद कर एक भागने में सफल रहा। मनीष को ग्रामीणों ने पकड़कर जमकर पिटाई कर दी। जब वह बेहोश हो गए तो मरा जानकर उन्हें नदी में फेंक दिया।

संयोग से वह नदी के किनारे बेहोशी की हालत में पड़े हुए थे। जिसकी सूचना किसी ने पुलिस को दी। पुलिस ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराकर उनके परिवार को सूचना दी। ग्रामीणों का आरोप है कि  पिकअप में ईंट,पत्थर,  लाठी डंडे रखे हुऐ थे। उधर  मनीष तिवारी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने किल्हापुर निवासी नीरज यादव, मुलायम यादव, सचिन यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें