फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: कुछ दिन पहले इसी पुल से युवती ने गंगा में लगाई थी छलांग, आज एक युवक कूदा, तलाश जारी

Sat, 26 Sep 2020 02:56 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र - फोटो : self
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में एक युवक गंगा में कूद गया। चील्ह थाना क्षेत्र के शास्त्री सेतु से शनिवार की सुबह युवक ने गंगा में छलांग लगाई। राहगीरों ने पुल से कूदता देखकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस गोताखोरों व मल्लाहों की मदद से युवक की खोजबीन में जुट गई है।

विज्ञापन

लोगों ने बताया कि एक 25 वर्षीय युवक ने इधर-उधर देखने के बाद गंगा में छलांग लगा दी। पुल की रेलिंग पर चढ़ता देख कर लोगों ने उसे रोकने के लिए आवाज लगाई, लेकिन सुनी नहीं। युवक ने गंगा में छलांग लगा दी।


युवक काले रंग की जींस व काले रंग की शर्ट पहना हुआ था। सूचना पर  कोतवाली कटरा पुलिस व चौकी प्रभारी शास्त्री ब्रिज ने घटनास्थल पर पहुंच गए। स्थानीय नाविकों र गोताखोरों की मदद से तलाश की जा रही है। बीते दिनों एक युवती भी गंगा में कूदी थी, जिसका अभी भी पता नहीं चल सका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें