युवक के मौत की खबर परिजनों को दी गई। मौके पर पहुंचे पिता भुनेश्वर बरनवाल बदहवास हो कर बेटे को ले कर सामुदायिक स्वास्थ केंद्र पहुंचे। जहां डॉ. संतोष कुमार सिंह ने युवक को मृतक घोषित कर दिया। पुलिस ने पंचनामा कर शव परिजनों को सौंप दिया। थानाध्यक्ष विंध्याचल विवेकानंद के अनुसार मृतक मेला क्षेत्र के बाहर श्मशान घाट पर स्नान कर रहे थे एवं गहरे पानी में चले जाने के कारण पंकज की मौत हुई।