फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मोबाइल पर बात करते समय छठवीं मंजिल से गिरकर युवक की मौत, गर्भवती पत्नी और माता-पिता पर टूटा दुखों का पहाड़

Mon, 18 Sep 2023 10:02 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

परिजनों के मुताबिक, रात करीब 10 बजे खाना खाने के बाद सभी सोने चले गए। उसी समय विकास मोबाइल पर किसी से बात करने लगा। इस दौरान वह छठवीं मंजिल पर चला गया। मोबाइल फोन से बात करने के दौरान वह छत से गिर पड़ा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के सोनभद्र स्थित घोरावल कोतवाली क्षेत्र के खुटहां गांव निवासी युवक की रविवार रात वाराणसी में छत से गिरकर मौत हो गई। मोबाइल फोन पर बात करने के दौरान वह निर्माणाधीन मकान की छठवीं मंजिल से गिर गया। सोमवार की सुबह शव घर पहुंचा। घटना से गर्भवती पत्नी, माता-पिता सहित अन्य सदस्यों का रो-रोकर हाल बेहाल है।

विज्ञापन

खुटहां गांव निवासी बालगोविंद का पुत्र विकास (28) मजदूरी करता था। इन दिनों वह वाराणसी के लंका क्षेत्र में एक बहुमंजिली इमारत के निर्माण कार्य में लगा था। उसके माता-पिता भी कुछ दिनों से उसके साथ रह रहे थे। परिजनों के मुताबिक, रात करीब 10 बजे खाना खाने के बाद सभी सोने चले गए। उसी समय विकास मोबाइल पर किसी से बात करने लगा। 

इस दौरान वह छठवीं मंजिल पर चला गया। मोबाइल फोन से बात करने के दौरान वह छत से गिर पड़ा। उसकी आवाज सुनकर लोग पहुंचे। बेटे की दशा देख कर माता-पिता बिलखने लगे। उसे बीएचयू के ट्रामा सेंटर ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन

ठेकेदार के माध्यम से सोमवार की भोर में परिजन शव लेकर घर पहुंचे। दोपहर में मिर्जापुर के गंगा घाट पर शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें