फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: पीएम मोदी के आगमन की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे सीएम योगी, अधिकारियों संग की समीक्षा बैठक

Mon, 18 Sep 2023 06:51 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 23 सितंबर को वाराणसी के दौरे पर आ रहे हैं। वह गंजारी और रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंट में आयोजित दो कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इसके लिए प्रशासन की तैयारियों का जायजा लेने के लिए सीएम योगी वाराणसी पहुंचे हैं। यहां उन्होंने अधिकारियों संग समीक्षा बैठक की। रात में लखनऊ रवाना हो जाएंगे। 
विज्ञापन
वाराणसी पुलिस लाइन हेलीपेड से कार पर सवार होते हुए मुख्यमंत्री योगी - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 23 सितंबर के प्रस्तावित दौरे की तैयारियों का जायजा लेने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वाराणसी पहुंच गए हैं। मुख्यमंत्री ने सभी कार्यक्रमों की व्यवस्था का स्थलीय निरीक्षण किया। इसके बाद सर्किट हाउस में अधिकारियों संग समीक्षा बैठक की। इसके बाद बताया जा रहा है कि सीएम काशी विश्वनाथ और कालभैरव का दर्शन-पूजन भी करेंगे।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हेलिकॉप्टर करसड़ा स्थित अटल आवासीय विद्यालय के पास बने हेलिपैड पर उतरा। स्कूल का निरीक्षण कर निर्माण और विद्यार्थियों की सुविधा व व्यवस्था देखी। इसके बाद मुख्यमंत्री गंजारी स्थित जनसभा स्थल और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के शिलान्यास स्थल का निरीक्षण किया।

स्थलीय निरीक्षण के बाद सीएम सर्किट हाउस में बैठक कर विकास कार्यों और कानून व्यवस्था की समीक्षा की। सीएम देर शाम कालभैरव और काशी विश्वनाथ के दर्शन करने के बाद लखनऊ लौट जाएंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें