फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Accident In Varanasi: ट्रक की चपेट में आने से सेक्रेटरी की मौत, ऑफिस से घर लौटते समय हुआ दर्दनाक हादसा

Thu, 18 Aug 2022 04:06 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

राजातालाब निवासी मनोज केसरी की ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई। मनोज बाईक से अपने घर लौट रहे थे। मनोज कुमार केसरी विकास भवन में बड़े बाबू के पद पर कार्यरत थे। कुछ दिन पहले उनका बड़ागांव ब्लाक में सेक्रेटरी के पद पर प्रमोशन हुआ था।
विज्ञापन
मृतक मनोज केसरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी से एक एक्सीडेंट की खबर आ रही है। रोहनिया विकास भवन से अपने घर लौटते समय राजातालाब निवासी बाइक सवार मनोज केसरी (42 वर्ष) की ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई। 
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि म मनोज केसरी परमपुर रिंग रोड से रात नौ बजे अपने घर के लिए आ रहे थे तभी ये घटना हुई। घटना के तुरंत बाद पुलिस ने परिजनों को सूचना दी और मनोज को बीएचयू के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया।  जहां इलाज के दौरान बुधवार रात को घायल मनोज केसरी की मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक मनोज कुमार केसरी विकास भवन में बड़े बाबू के पद पर कार्यरत थे। कुछ दिन पहले उनका बड़ागांव ब्लाक में सेक्रेटरी पद पर प्रमोशन हुआ था।
विज्ञापन

मौत की सूचना मिलने पर पत्नी जानकी देवी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मृतक का एक बेटा अभिषेक (18) और दो बेटियां बंदना व ख़ुशी हैं। मृतक मनोज तीन भाईयों व एक बहन में सबसे बड़े थे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें