वाराणसी के लोहता थाना क्षेत्र के मंगलपुर गांव में मंगलवार को बिजली गिरने से एक युवक की मौत हो गई। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार, मंगलपुर का साकिर अली उर्फ गुड्डू(35) मंगलवार को दोपहर में अपनी छत पर टहल रहा था। उस समय हल्की बरसात हो रही थी। तेज आवाज के साथ बिजली चमकी और वह उसकी चपेट में आ गया।
परिवार के लोग आनन-फानन उसे लेकर अस्पताल गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मृतक का एक बेटा भी है, जो तीन साल का है। पत्नी सरताज अली का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। मृतक दुबई में काम करता था। कोरोना के चलते वह घर आया हुआ था।