फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी में दर्दनाक हादसा: दो मंजिला मकान की छत से गिरकर शख्स की मौत, नींद में संतुलन बिगड़ने से हुआ हादसा

Fri, 12 Sep 2025 09:39 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: जिले के ढाब क्षेत्र में एक शख्स की दो मंजिला मकान की छत से गिरकर मौत हो गई। भोर में पत्नी ने छत पर पति को न देख कर नीचे झांका तो उसके होश उड़ गए। 
विज्ञापन
रोते- बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी जिले के चौबेपुर थाना क्षेत्र के ढाब निवासी एक शख्स की दो मंजिला मकान की छत से गिरने से मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मत गया। मृतक की पहचान रामचंदीपुर ग्राम प्रधान विभा निषाद के जेठ गोपाल निषाद (40) पुत्र रामकुअर निषाद के रूप में हुई है। 

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि रात में भोजन करने के बाद गोपाल निषाद छत पर सोने गया था। देर रात नींद में उठकर शौच के लिए छत के किनारे गया। इसी दौरान बारजा मात्र ढाई फीट ऊंचा होने से संतुलन बिगड़ गया और फिसलकर पास के मकान से टकराते हुए नीचे जा गिरा। सिर में गंभीर चोट लगने से अचेत हो गया।

इसे भी पढ़ें; UP: सोनिया और राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे के खिलाफ दाखिल परिवाद सुनवाई के लिए स्वीकार, 17 सितंबर को तारीख
विज्ञापन
विज्ञापन


भोर तीन बजे पत्नी राजकुमारी ने गोपाल को छत पर न पाकर नीचे झांका तो जमीन पर पड़े पति को देख शोर मचाने लगी। परिजन आनन-फानन निजी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। खेती-किसानी के साथ सेटरिंग का काम कर परिवार का भरण-पोषण करता था। अपने पीछे पत्नी, दो पुत्रियां और एक पुत्र सहित पूरा परिवार छोड़ गया। घरवालों का रो- रो कर बुरा हाल है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें