उत्तर प्रदेश के जौनपुर में एक अधेड़ की ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
जौनपुर औड़िहार रेल प्रखंड पर डोभी स्टेशन के प्लेटफार्म के अंतिम छोर पर ट्रेन से गिरने से अधेड़ की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। सूचना पर पुलिस और जीआरपी पहुंची। जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
चंदवक थाना क्षेत्र के चकपांडेपुर गांव निवासी रामाश्रय शर्मा(50) घर से औड़िहार जाने के लिए डोभी स्टेशन पहुंचे। इसी बीच औड़िहार से जौनपुर जाने के लिये ट्रेन आकर रुकी लेकिन भूलबस आनन-फानन में वह चढ़ गए।
जब ट्रेन जौनपुर के लिए चली तो भूल का एहसास हुआ। जल्दी में उतरने के दौरान असंतुलित होकर गिर गए, जिससे घटना स्थल पर ही उनकी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस, परिजन व जीआरपी पहुंच ई। जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम परीक्षण के लिए भेज दिया।