वाराणसी में सोमवार की सुबह केदारघाट पर गंगा में एक युवक का शव उतराया हुआ मिला। गंगा में शव देखकर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची अस्सी चौकी की पुलिस ने शव को निकलवाकर उसके पास मिले पर्स से शिनाख्त की।
शव जब बाहर निकाला तो मृतक भेलूपुर थाना क्षेत्र के बड़ी गैबी स्थित नरेश अपार्टमेंट का निवासी निकला। जिसका नाम सुमित वरमानी बताया जा रहा है।
पुलिस के अनुसार, सुमित वरमानी दुर्गाकुंड स्थित संजय शिक्षा निकेतन पर पिछले पांच सालों से फास्ट फूड की दुकान चलाता था। परिजनों की तहरीर पर रविवार को भेलूपुर थाने में गुमशुदगी दर्ज की गई थी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव की शिनाख्त की।