फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BHU: पकड़ा गया बीएचयू ट्रॉमा सेंटर से मेडिकल उपकरण, सर्जिकल ग्लब्स और इंजेक्शन चुराने वाला शख्स, देखें वीडियो

Tue, 12 Dec 2023 11:48 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

ट्रॉमा सेंटर के गेट पर ही ट्रायज एरिया में सोमवार की दोपहर करीब 12 बजे संतोष पहुंचा और मरीजों के पास घूमता रहा। कुछ देर बाद उसने यहां मरीजों के इलाज में रखा सर्जिकल ग्लब्स, कैनुला, इंजेक्शन सहित अन्य सामानों को धीरे से उठाया और रख लिया।
विज्ञापन
BHU: पकड़ा गया बीएचयू ट्रॉमा सेंटर से मेडिकल उपकरण - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीएचयू ट्रॉमा सेंटर से मरीजों के इलाज में प्रयोेग होने वाले इंजेक्शन और मेडिकल उपकरण की चोरी करते एक व्यक्ति को यहां तैनात पैरामेडिकल स्टाफ ने पकड़ लिया है। पैरामेडिकल स्टाफ की सजगता और सीसीटीवी फुटेज की मदद से चिकित्सकीय सामग्री के साथ ही ट्रॉमा सेंटर के सामने चलने वाले एक मेडिकल स्टोर का खाली बिल भी बरामद किया गया है। ट्रॉमा सेंटर के डिप्टी चीफ प्रॉक्टर ने लंका एसओ को तहरीर दी है। आरोपी बिहार के रोहतास जिला निवासी संतोष तिवारी है।

ट्रॉमा सेंटर के गेट पर ही ट्रायज एरिया में सोमवार की दोपहर करीब 12 बजे संतोष पहुंचा और मरीजों के पास घूमता रहा। कुछ देर बाद उसने यहां मरीजों के इलाज में रखा सर्जिकल ग्लब्स, कैनुला, इंजेक्शन सहित अन्य सामानों को धीरे से उठाया और रख लिया। अभी वह और सामान लेकर इधर उधर घूम रहा था कि ट्रॉमा सेंटर में पैरामेडिकल स्टाफ की नजर उस पर पड़ी। संदिग्ध देख उसने इस व्यक्ति को रोका तो वह भागने लगा। बाद में वहां मौजूद सुरक्षा कर्मियों की मदद से उसे पकड़ा गया। इसकी सूचना चीफ प्रॉक्टर कार्यालय को भी दी गई।

विज्ञापन


अस्पताल में अक्तूबर में भी मेडिकल उपकरणों की हुई थी चोरी

रोहतास बिहार निवासी जिस संतोष तिवारी को ट्रॉमा सेंटर में पकड़ा गया, उसने अक्तूबर में बीएचयू अस्पताल में भी चोरी की थी। तब भी उसके पास से सर्जिकल ग्लब्स, यूरो वैग, सिरिंज बरामद हुआ था। उस समय उसने इसको एक मेडिकल स्टोर पर बेचने की बात स्वीकारी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें