फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: पत्नी से विवाद के बाद शख्स ने कचहरी परिसर में किया आत्मदाह का प्रयास, मची अफरातफरी

Mon, 17 Apr 2023 04:28 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी के कचहरी परिसर में सोमवार दोपहर उस वक्त अफरातफरी मच गई जब एक शख्स ने आत्मदाह के लिए अपने शरीर पर केरोसिन छिड़क लिया। आसपास के लोगों के शोर मचाने पर पुलिस ने दौड़कर उसके हाथ से माचिस छीन ली और उसे थाने ले गई।
विज्ञापन
कचहरी परिसर में आत्मदाह का प्रयास - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के कचहरी परिसर में सोमवार दोपहर उस वक्त अफरातफरी मच गई जब एक शख्स ने आत्मदाह के लिए अपने शरीर पर केरोसिन छिड़क लिया। आसपास के लोगों के शोर मचाने पर पुलिस ने दौड़कर उसके हाथ से माचिस छीन ली और उसे थाने ले गई। कचहरी परिसर में अचानक हुए इस घटनाक्रम से अफरातफरी मच गई।  

विज्ञापन


नामांकन के आखिरी दिन होने के कारण कचहरी परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। पेशे से मजदूर चौबेपुर गांव निवासी कक्कू सोनकर का पत्नी बेबी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसी को लेकर आत्मदाह करने का फैसला किया। वह कचहरी परिसर में अधिवक्ता के चैंबर के समीप पहुंचा और शरीर पर  केरोसिन छिड़क लिया। शोर मचाने पर पहुंची पुलिस ने पकड़ लिया। पुलिसकर्मी उसे लेकर थाने चले गए। कक्कू की शादी 20 साल पहले हुई थी। 16 साल की बेटी भी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें