फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: बिजली निगम के बिलिंग केंद्रों पर बढ़ेंगी जन सुविधाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
20 करोड़ रुपये से पूर्वांचल डिस्काॅम के 21 जिलों में शौचालय और पेयजल की होगी व्यवस्था
विज्ञापन


वाराणसी। बिजली निगम के बिलिंग काउंटर पर बिल जमा करने के लिए आने वाले उपभोक्ताओं के लिए यूपीपीसीएल ने जन सुविधाएं बढ़ाने का निर्णय लिया है। इसके लिए पूर्वांचल डिस्काॅम को 20 करोड़ रुपये आवंटित किया गया है। इसके तहत शौचालय और पेयजल समेत अन्य सुविधाएं बढ़ाने के लिए निर्माण कार्य कराए जाएंगे।
विज्ञापन

यूपीपीसीएल ने पांच बिजली कंपनियों के लिए 80 करोड़ रुपये से अधिक का बजट आवंटित किया है। पूर्वांचल डिस्कॉम प्रशासन को 20 करोड़ रुपये मिले हैं, जिन्हें वह जरूरत और बिजनेस को ध्यान में रखते हुए खर्च करेगा। अधिकारियों के मुताबिक पावर कारपोरेशन ने बिजनेस प्लान-2023-24 के तहत उपकेंद्रों पर सुविधाओं को बढ़ाने का निर्णय लेते हुए बजट का आवंटन किया है। पूर्वांचल डिस्काॅम के चीफ इंजीनियर सिविल नरेश कुमार ने बताया कि ग्राहकों के लिए बिलिंग केंद्रों पर शौचालय, वेटिंग एरिया, कलेक्शन रूम के साथ ही पीने के लिए पानी का बंदोबस्त कराया जाएगा। इसके तहत पूर्वांचल डिस्काॅम के 21 जिलों के उपकेंद्रों पर बने बिलिंग काउंटरों के आसपास जनसुविधा विकास किया जाएगा। सभी बिलिंग केंद्रों पर महिलाओं की सुविधा का ध्यान रखते हुए शौचालय बनाए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें