फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर पकड़ा सोना, पुरुष व महिला गिरफ्तार 

Tue, 02 Apr 2019 11:41 PM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
पकड़ा गया सोना
विज्ञापन

बाबतपुर में मंगलवार को लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर इंडिगो के विमान 6ई 98 से 11: 45 बजे बैंकॉक से वाराणासी आ रहे दो यात्रियों के पास जांच के दौरान तकरीबन आधा किलो सोना पकड़ा गया है। 

विज्ञापन


एयरपोर्ट पर कस्टम जांच के दौरान एक महिला व पुरुष के पास लगभग 399.68 ग्राम सोना पकड़ा गया। महिला का नाम सीमा(34) है, जो दिल्ली की रहने वाली है। 

उसके पास लगभग 399.68 ग्राम सोना पकड़ा गया है। इसका मूल्य लगभग 13 लाख 2 हजार 957 रुपए है। महिला अपने प्राइवेट पार्ट में लेकर पकड़ी गई है। दूसरा व्यक्ति अनिल कुमार साव (40) जोकि 140 ग्राम .750  जिसकी कीमत 4 लाख 98 हजार 780 रुपये है जो कि लेडीज ब्रा में मोड़कर कर लेकर आ रहा था। 

कस्टम अधिकारियों ने एक्सरे के दौरान इन्हें पकड़ा। कस्टम अधिकारियों के अनुसार बैंकाक से ये दोनों यात्री वाराणासी एयरपोर्ट पहुंचे इन्हें एक्सरे मशीन जांच पर बैठे अधिकारी ने जांच के दौरान पकड़ा। दोनों को पकड़कर सोना जब्त कर लिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें