फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव 2022: आज वाराणसी आएंगी सीएम ममता बनर्जी, कल अखिलेश और जयंत के साथ करेंगी रैली

Wed, 02 Mar 2022 04:06 PM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी में सातवें चरण का मतदान सात मार्च को है। जैसे-जैसे मतदान की तिथि नजदीक आ रही है, सभी राजनीतिक दल अपनी ताकत झोंकने में लग गए हैं। सपा गठबंधन से चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों के समर्थन में अखिलेश यादव और ममता बनर्जी की संयुक्त रैली तीन मार्च को ऐढ़े में होगी।
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और सपा अध्यक्षअखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज से पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी वाराणसी दौरे पर हैं। गुरुवार को ममता बनर्जी सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ रैली को संबोधित करेंगी। इस कार्यक्रम में जयंत चौधरी के भी आने की संभावना है।  ममता बनर्जी ने बुधवार दोपहर कोलकत्ता एयरपोर्ट पर मीडिया बात करते हुए कहा कि मैं अखिलेश यादव के प्रचार के लिए वाराणसी जा रही हूं। वहां मंदिर में भी जाउंगी। मैं यूपी के लोगों से आशीर्वाद लूंगी। 

विज्ञापन


ममता बनर्जी बुधवार दोपहर बाद काशी पहुंचकर सबसे पहले पर मां गंगा का आशीष पाने के लिए गंगा आरती में शामिल होंगी। कल ऐढ़े में सुबह 11 बजे से संयुक्त रैली को संबोधित करेंगी। साथ ही विधानसभा क्षेत्रों में रोड शो में शामिल होंगी। 

विज्ञापन


वाराणसी में सातवें चरण का मतदान सात मार्च को है। जैसे-जैसे मतदान की तिथि नजदीक आ रही है, सभी राजनीतिक दल अपनी ताकत झोंकने में लग गए हैं। इसी क्रम में सपा और उसके गठबंधन से चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों के समर्थन में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश और बंगाल की मुख्यमंत्री ममता की संयुक्त रैली तीन मार्च को ऐढ़े में होगी। बुधवार शाम 4.30 बजे ममता बाबतपुर एयरपोर्ट पर आएंगी। वहीं, पार्टी कार्यकर्ताओं ने रैली को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं।  

तीन विधानसभा क्षेत्रों में करेंगे रोड शो

पूर्वांचल में जमीन मजबूत करने के लिए तीन मार्च को सपा मुखिया अखिलेश यादव और ममता बनर्जी की संयुक्त रैली वाराणसी में रिंग रोड किनारे होगी। ऐढ़े में जनसभा के बाद दोनों नेता शहर उत्तरी, दक्षिणी और कैंट विधानसभा क्षेत्र में रोड शो भी करेंगे।

जनसभा की तैयारियों का जायजा लेने के लिए सपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरणमय नंदा और युवजन सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास यादव वाराणसी पहुंचे है। किरणमय नंदा ने मंगलवार को बाबतपुर एयरपोर्ट से सीधे जनसभा की तैयारी का जायजा लेने रिंग रोड के किनारे ऐढे़ पहुंचे थे।

यहां एमएलसी आशुतोष सिन्हा, जिलाध्यक्ष सुजीत यादव और महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा से रैली स्थल के लिए भूमि स्वामी से स्वीकृति और रोड शो के लिए प्रशासनिक अनुमति की चर्चा की। इसके बाद हरिहरपुर स्थित लॉन में सभी विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशियों और पदाधिकारियों के साथ बैठक की।
विज्ञापन

किसानों का सबसे ज्यादा उत्पीड़न भाजपा सरकार में

नंदा ने कहा है कि किसानों का सबसे ज्यादा उत्पीड़न भाजपा सरकार में हो रहा है। किसान को खाद तक नहीं मिल रही है। भाजपा ने 2017 में झूठ के सहारे सरकार बना ली थी। प्रदेश में बदलाव की हवा चल रही है। समाजवादी पार्टी के कार्यकाल के दौरान जो विकास कार्य हुए हैं, उन्हीं विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास किया जा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें