शव स्टैंड और जंगमबाड़ी बाजार में रंगीन पार्किंग
पुलिस उपायुक्त यातायात अनिल यादव ने हरिश्चंद्र कॉलेज के सामने शव वाहनों, ऑटो और ई-रिक्शा की पार्किंग के लिए कलरयुक्त चिह्नांकन के निर्देश दिए। वहीं, मैदागिन से कबीर-चौरा तक लगाई गई बेरीकेडिंग का निरीक्षण भी किया गया।
जंगमबाड़ी क्षेत्र में यातायात समस्याओं पर व्यापार मंडल के साथ बैठक में यह तय किया गया कि ग्रीन कलर से टू-व्हीलर पार्किंग के लिए स्थान चिन्हित किया जाएगा। मालवाहक वाहनों के लिए निर्देश हैं कि सर्दियों में सुबह 4 बजे से 9 बजे और गर्मियों में सुबह 5 बजे से 10 बजे तक जंगमबाड़ी क्षेत्र में इनके आवागमन पर रोक रहेगी।