फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: मालवीय पुल के बंद होने से बढ़ी दिक्कत, डीएम ने स्टीमर चलाने का दिया भरोसा

Thu, 25 Dec 2025 07:17 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: मालवीय पुल के बंद होने से वाहन चालकों की दिक्कत बढ़ी तो डीएम ने स्टीमर चलाने का भरोसा दिया। कहा कि वाराणसी से चंदौली को जोड़ने वाले मालवीय पुल पर बिना किसी वैकल्पिक व्यवस्था के अचानक आवागमन बंद कर दिया गया है। 
विज्ञापन
वाराणसी के डीएम सत्येंद्र कुमार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मरम्मत कार्य के लिए मालवीय पुल बंद होने से उद्योग में आने वाली प्रमुख समस्याओं को जिले के उद्यमियों ने डीएम सत्येंद्र कुमार के समक्ष रखा। बुधवार को कलेक्ट्रेट में हुई उद्योग बंधु की बैठक में जिलाधिकारी ने उद्यमियों की समस्या के समाधान के लिए गंगा में स्टीमर शुरू कराने का आश्वासन दिया।

विज्ञापन


बैठक में इंडियन इंडस्ट्री एसोसिएशन के डिवीजनल चेयरमैन प्रशांत अग्रवाल ने कहा कि वाराणसी से चंदौली को जोड़ने वाले मालवीय पुल पर बिना किसी वैकल्पिक व्यवस्था के अचानक आवागमन बंद कर दिया गया है। इससे ग्रामीणों, श्रमिकों, कारखानों में कार्यरत कारीगरों और छात्रों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 

रामनगर और पड़ाव क्षेत्र के निवासियों के लिए रोजाना सामनेघाट पुल पार कर मैदागिन, विशेश्वरगंज चौक या आसपास के व्यावसायिक प्रतिष्ठानों तक पहुंचना असंभव है। व्यापार, उद्योग और रोजगार पर सीधा असर पड़ेगा। उन्होंने राजघाट पर स्टीमर संचालन की व्यवस्था कराने और पैदल यात्रियों के साथ साइकिल चालकों को पुल से आने-जाने की अनुमति देने की मांग की। 
विज्ञापन


डीएम सत्येंद्र कुमार ने कहा कि राजघाट पर स्टीमर चलाने की व्यवस्था की जाएगी। साथ ही साइकिल सहित पैदल यात्रियों को पुल पार करने की सुविधा भी सुनिश्चित की जाएगी। बताया गया कि रमना में 75 एकड़ में प्रस्तावित टेक्सटाइल पार्क की कैबिनेट से मंजूरी मिलने पर जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया चल रही है। बैठक में जिले में नए उद्योगों की स्थापना के लिए जमीन की कमी का मुद्दा भी उठा। 

उद्यमियों की मांग पर जिलाधिकारी ने जिला उद्योग केंद्र के संयुक्त आयुक्त मोहन शर्मा को नए औद्योगिक आस्थान के लिए भूमि की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। बैठक में ईंट भट्टा एसोसिएशन के कमलाकांत पांडेय, विपिन अग्रवाल, विजय सहित कई उद्यमी मौजूद रहे।

विज्ञापन

बैठक बुलाई, व्यापारी पहुंचे लेकिन अधिकारी ही नहीं आए

अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष राकेश जैन की अध्यक्षता में बुधवार को व्यापारियों ने डीएम सत्येंद्र कुमार को पत्र सौंपा। कहा कि चेतगंज स्थित वाणिज्य कर कार्यालय द्वारा व्यापार मंडलों की एक बैठक बुधवार की शाम बुलाई गई थी। उन लोगों को बताया कि उसकी अध्यक्षता डीएम कर रहे हैं, लेकिन जब व्यापारी मौके पर पहुंचे तो कोई अधिकारी नहीं आया और बैठक भी नहीं हुई। व्यापारी राकेश जैन ने डीएम से मांग की है कि ऐसे अफसरों पर कार्रवाई करें जो इस तरह गैर-जिम्मेदाराना कार्यशैली रखते हैं। महिला व्यापार मंडल की अध्यक्ष सुनीता सोनी ने इस घटना को व्यापारियों का सीधा अपमान बताया। महानगर उद्योग समिति के अध्यक्ष प्रेम मिश्रा ने भी आक्रोश जताया। बैठक में व्यापारी नेता विनोद अग्रवाल, प्रमोद अग्रहरि, दिनेश चौरसिया, राम भारत ओझा, हेमंत सहित अनेक व्यापारियों ने एक स्वर में विरोध प्रकट किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें